मुख्यमंत्री ने सड़कों, पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, की मरम्मत हेतु स्वीकृत की 50 करोड़ की धनराशि। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए रू.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ तथा पेयजल के लिये 20 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।
Continue ReadingCategory: Slider
जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण सभी की जिम्मेदारी विधायक रुद्रप्रयाग जल संरक्षण अभियान के तहत जनपद में आयोजित जल उत्सव कार्यक्रम विधायक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जलागम, वन विभाग एवं संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पुनाड़ गदेरे से समीप सुजुगीबगड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों फलदार, एवं चारापत्ती पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने कहा कि वर्तमान समय में जल स्तर लगातार घट रहा है, जो कि बेहद गंभीर समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सभी की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा- निर्देशन में देशभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ज...
Continue Readingशुक्रवार को क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में भारत सरकार से आये दो सदस्यीय निरीक्षण दल द्वारा आयुष्मान अरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ में का परामर्श निरीक्षण किया गया। दल में डॉ0 निधि शुक्ला एवं डॉ0 रुचि गुप्ता शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान दल द्वारा मानकानुसार स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद सेवा प्रदाता कार्मिकों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया तथा केन्द्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु दल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र कर्मियों को विशेष सलाह एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर क्वालिटी एश्योरेंस के राज्य नोडल डॉ0 मुकेश राय, पीएचसी बालावाला की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रीता भण्डारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्र...
Continue Readingचारधामों में दर्शन हेतु यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त -मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन ने लिया निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों के दर्शन हेतु निर्धारित की गई सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त /अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन श्री विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य होने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया था, उसे समाप्त करते हुए अब यात्री ऋषिकेश एवं हरिद्वार के रजिस्ट्रेशन काउन्टर में स्वं...
Continue Readingकठिन परिस्थितियों में यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बना रहे हैं रेस्क्यू योद्धा श्री केदारनाथ यात्रा में अब तक 356 घायल एवं बीमार श्रद्धालुओं का मैनुअल रेस्क्यू एवं 43 श्रद्धालुओं को हेली सेवा से किया रेस्क्यू श्री केदारनाथ यात्रा को 35 दिन पूरे हो चुके हैं। यह पहली दफा है जब यात्रा शुरू होने के पांच हफ्तों में ही करीब साढ़े आठ लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है। भारी संख्या में देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं सुगम हो इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। करीब 20 किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग में कई बार यात्री बीमार एवं चोटिल हो जाते हैं। ऐसे यात्रियों को तत्परता के साथ रेस्क्यू कर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी...
Continue Reading
