कठिन परिस्थितियों में यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बना रहे हैं रेस्क्यू योद्धा श्री केदारनाथ यात्रा में अब तक 356 घायल एवं बीमार श्रद्धालुओं का मैनुअल रेस्क्यू एवं 43 श्रद्धालुओं को हेली सेवा से किया रेस्क्यू श्री केदारनाथ यात्रा को 35 दिन पूरे हो चुके हैं। यह पहली दफा है जब यात्रा शुरू होने के पांच हफ्तों में ही करीब साढ़े आठ लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है। भारी संख्या में देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं सुगम हो इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। करीब 20 किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग में कई बार यात्री बीमार एवं चोटिल हो जाते हैं। ऐसे यात्रियों को तत्परता के साथ रेस्क्यू कर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री के निर्देश, दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किये जायेंगे घायल चार वनकर्मी बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे। विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। चम्पावत ऐसा जनपद है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाना है। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विकास कार्यों में पारिस्थितिकी और पर्यावरण में समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रकृति द्वारा हमें प्रदान की गई विरासतों के संरक्षण के साथ विकास कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक बना...
Continue Readingराज्य के सभी विभागों को ऑनरशिप की कार्यशैली से कार्य करने की सख्त हिदायत देते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को 16वें वित्त आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को तत्काल वित्त विभाग को प्रेषित करने करने की डेडलाइन दी मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग से उत्तराखण्ड के विशेष सन्दर्भ में किए कई महत्वपूर्ण अनुरोध उत्तराखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जलस्रोतों व धाराओं के पुनर्जीवीकरण की रिपोर्ट को सम्मिलित करने पर विचार करने हेतु ई वाई द्वारा सहमति व्यक्त की राज्य के सभी विभागों को ऑनरशिप की कार्यशैली से कार्य करने की सख्त हिदायत देते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को 16वें वित्त आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को तत्काल वित्त विभाग को प्रेषित करने करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गुरूवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मैमोरेण्डम...
Continue Reading10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सलेंस का दर्जाः डॉ. धन सिंह रावत कहा, अगले पांच वर्षों में 100 स्टार्टअप निर्माण का रखा लक्ष्य उद्यमिता विकास में मील का पत्थर साबित होंगे उत्कृष्टता केंद्र देहरादून, 13 जून 2024 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रदेश के 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिये चुना गया है। इन शिक्षण संस्थानों में राज्य विश्वविद्यालयों के परिसर व विभिन्न राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से ये शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के उन युवा उद्यामियों के लिये वरदान साबित होंगे, जो स्टार्ट-अप तथा उद्यमिता के क्षेत्र में हट कर काम करना चाहते हैं। इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से प्रदेश में अगले पांच वर्षों में 100 स्टार्टअप्स के निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया है। ...
Continue Reading
