कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन करने के निर्देश योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार एवं शिविर कार्यालय में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने आज लोनिवि, कृषि विभाग, उद्यान, भेषज, गन्ना विकास पशुपालन, दुग्ध विकास, सहकारिता, रेशम विकास, मत्स्य आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि निर्माणदायी विभागों की प्राप्त होने वाली योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि योजनाओं की डूप्लीकेसी होने पर प्रदर्शित हो सके। कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थ...
Continue ReadingCategory: Slider
महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिले देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने कई मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से बातचीत की।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया ।
Continue Readingअटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में अटल भूजल योजना सामुदायिक नेतृत्व व भागीदारी से स्थायी भूजल प्रबंधन में सुधार किया जाएगा मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अटल भूजल योजना के तहत राज्य के तीन जल संकटग्रस्त जनपदों चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में जल बजटिंग व कार्यक्रम के स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन की देखरेख और विभिन्न राज्य एजेंसियों के बीच भूजल प्रबंधन के लिए समन्वय हेतु स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा कमेटी में लघु सिचाई विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पेयजल व स्वच्छता, शहरी विकास, शहरी विकास, पंचायती राज, सिचाई, ग्राम्य विकास विभाग व स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA) को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमेटी को कार्यक्रम ...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकास भवन में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की स्वच्छता ही सेवा -2024 की समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश दिये। पौड़ी गढ़वाल: जिलधिकारी ने निर्देश दिये कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रोस्टर बनाते हुए कूड़ा निस्तारण के सामूहिक व व्यक्तिगत तथा प्रचलित और वैकल्पिक दोनों तरिकों के उपायों को अमल में लायें तथा सामान्य जनमानस की संपूर्ण और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को संस्कार और सोच में आत्मसात करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी साइट (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण करें जहां अधिक गंदगी रहती तथा अंतर्विभागीय और सामान्य जनमानस को प्रेरित करते हुए वहां पर सफाई करवाना सुनिश्चित करें। यंग जनरेशन की स्वच्छता के प्रति सोच और संस्कार को विकसित करने के से पूर्व उनकी बेसिक टेन्डेंसी का पता करें, ताकि उनकी बेहतर काउन्सिलिंग करवायी जा सके। जिलाधिक...
Continue Reading
