Slider

अपर मुख्य सचिव ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव, वित्त श्री आनन्दवर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव को अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्मय से खनन, वन, आबकारी, ऊर्जा, परिवहन, वित्त, सिंचाई आदि विभागों के राजस्व की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में खनन के लिये निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए वन निगम/कुमाऊं मण्डल विकास निगम, गढ़वाल मण्डल विकास निगम को अपनी कार्य प्रणली में अपेक्षित सुधार लाने की हिदायत देते हुये निर्देशित किया कि खनन के सम्बन्ध में दायर वादों की प्रभावी पैरवी की जाये, तथा इस सम्बन्ध में सचिव खनन व प्रमुख सचिव वन की एक संयुक्त बैठक की जाये, जिसमें इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाये। साथ ही खनन हेतु नये लॉट्स चयनित करने की संभावनाओं को चिह्नित कि...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य आपातकाल में बेहद मददगार साबित हो रही महिंद्रा थार

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे दो महिंद्रा थार वाहन, हर दिन बीमार एवं असहाय लोगों को गाड़ी से किया जा रहा रेस्क्यू श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं अन्य आपातकाल स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी थार केदारनाथ धाम में पहुंचाए गए हैं। जो ऐसी आपात स्थिति में बेहद मददगार साबित हो रहीं हैं। प्रतिदिन कई लोगों को इनसे त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है। सहायक अभियंता सिविल वृत्त डीडीएमए मनीष डोगरा ने इस मुहिम की जानकारी बताते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर देश- दुनिया से पहुँच रहे श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम हो इसके लिए सभी लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में श्री केदारनाथ पहुंचने पर किसी श्रद्धालुओं के साथ कोई आपातकाल दुर्घटना, बीमार होने, असहाय लोगों या ...

Continue Reading
Slider

राजकीय शिशु निकेतन,बल गृह केदारपुरम, देहरादून में शिविर

हरादून, माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माo अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के मार्गदर्शन में सचिव श्रीमती सीमा डूंगराकोटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आज महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनकी सुरक्षा के संबंध में 1 जून से 15 जून तक चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (मानसिक) , राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (सामान्य) , राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) बालिका निकेतन/राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) एवं राजकीय शिशु निकेतन,बल गृह केदारपुरम, देहरादून में शिविर का आयोजन किया गया। वहां उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, व बच्चों को मुक्त शिक्षा के अधिकार तथा पोक्सो एक्ट आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी ...

Continue Reading
Slider

फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत

-विभाग की ओर से जल्द प्रकाशित की जाएगी खाद्य सुरक्षा की कसौटी पुस्तक -विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया -खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) एवं पीआरएसआई के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) की ओर से विश्व खाद्य दिवस पर शुक्रवार को खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) के अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह जग्गी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने कहा कि संतुलित व सुरक्षित आहार ही स्वस्थ रहने का आधार है। जिसके लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों व पर्यटन केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाकर मिल...

Continue Reading
Slider

सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

खबर उत्तराखंड के पौड़ी से है। यहां गत रात दो बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। मृतकों की शिनाख्त रोहित रावत(25) पुत्र रामसिंह रावत और जयदीप रावत (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम श्रीकोट पट्टी खातस्यू ब्लॉक पाबौ पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहित और जयदीप धारी देवी घूमने के लिए गए थे। जिसके बाद दोनों गुप्तकाशी के लिए निकल पड़े। इसी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Continue Reading