Slider

सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के दृष्टिगत विभिन्न प्रयास कर रही है- मुख्यमंत्री

भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन एस्ट्रो टूरिज्म से प्रदेश में होगा बहुआयामी पर्यटन का विकास- मुख्यमंत्री सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के दृष्टिगत विभिन्न प्रयास कर रही है- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से में पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा‘ का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विधिवत उद्घाटन हो गया है। यह अपने आप में अलग क़िस्म का आयोजन है, देश में पहली बार एस्ट्रो टूरिज्म की थीम पर “नक्षत्र सभा” आयोजन किया गया है। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के अलावा बहुआयामी पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा देने के दृष्टिगत पर्यटन विभाग ने यह पहल की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पर्यटन व...

Continue Reading
Slider

मानसखंड मन्दिर माला के अंतर्गत कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार हल्द्वानी में मानसखंड मन्दिर माला के अंतर्गत कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ मण्डल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल को पर्यटन विभाग के माध्यम से कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी यात्रा मार्गों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जाएगा जिसका उद्देश्य पर्यटकों और यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग में बनाई जाने वाली संरचना, स...

Continue Reading
Slider

15 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान

महिला सशक्तिकरण तथा बाल संरक्षण पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। पौड़ी गढ़वाल।: जिला सेवा प्राधिकरण सचिव अकरम अली की अध्यक्षता में आगामी 01 जून से 15 जून 2024 के दौरान ’महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण तथा बच्चों के अधिकार एवं उनके संरक्षण पर 15 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पोक्सो एक्ट, साइबर क्राईम व बच्चों से संबंधित अन्य कानूनों पर चर्चा की गयी। उन्होंने अवगत करवाया की स्कूलो में पोक्सो एक्ट व बच्चों से संबंधित सभी कानूनों के संबंध में बताया जाए जिससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने बच्चों की तस्करी, घटते लिंगानुपात, बाल मजदूरी व बाल विवाह जैसे बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति भी बच्चों को शिक्षित करने को कहा। उन्होंने नुक्कड नाटक, रेडियो टॉक शो, ड्राइंग स्लोगन कंपिटिशन व अन्य माध्यमों से लोगो व...

Continue Reading
Slider

30 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया

श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक निरंतर हो रही है साफ-सफाई व्यवस्था गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध की जा रही है चालान की कार्यवाही ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निरंतर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर साफ-सफाई कराई जा रही है जिसमें आ...

Continue Reading
Slider

यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन है प्रतिबद्ध

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में यातायात एक चुनौती है तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाधित ढंग से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है ताकि यातायात निर्वाधित ढंग से संचालित होता रहे एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो एवं संवेदनशील क्षेत्रों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना...

Continue Reading