Slider

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी चयनित उम्मीदवारों को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई कहा, अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति देहरादून, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग तीन दर्जन अधिकारी मिले हैं। इन चयनित अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा विभाग में जहां प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की। जम्मू-कश्मीर प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश लोक सेवा आयो...

Continue Reading
Slider

बस सेवा गैरसैण तक संचालित

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है। महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करती है व गैरसैण समय लगभग 19.30 बजे पहुँचती है। गैरसैण से उक्त बस सेवा प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग 18.00 बजे पहुँचती है।

Continue Reading
Slider

7 करोड़ 4 लाख की पुरस्कार धनराशि वितरण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाड़ियों ( लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50 - 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लाचं किया गया है। उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 ( 1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम से क...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं: जिलाधिकारी

अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने ली राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक पौड़ी गढ़वाल। राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि जिन दुकानों के स्वामियों द्वारा राजस्व जमा नहीं किया है उन्हें नोटिस देते हुए राजस्व समय पर जमा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कच्ची शराब व देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है उन स्थलों पर नियमित छापेमारी कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष जुलाई तक कुल 209 वाहन सीज किये थे जबकि इस वर्ष जुलाई तक 188 वाहन सीज किये...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान” विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम

नई दिल्ली, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान" विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने सुझाव और विचार साझा किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिनके कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में भारतवर्ष के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी कृषि एवं औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देते हुए कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्...

Continue Reading