Slider

ईवीएम व पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण

मनोयोग से प्राप्त करें ईवीएम व पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण: जिला निर्वाचन अधिकारी 4 जून को होने वाले मतगणना के लिए 846 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण लोकसभा चुनाव-2024 के तहत आगामी 04 जून को होने वाले मतगणना के लिए प्रेक्षागृह पौड़ी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को ईवीएम व पोस्टल बैलेट की मतगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया किया। 846 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें ईवीएम के 436 व पोस्टल बैलेट के 410 कार्मिक शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि डाक मत पत्रों की मतगणना 8 बजे से शुरू की जाएगी। इसके 30 मिनट के पश्चात ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को कहा कि ईवीएम और पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करें, जिससे मतगणना के दिन किसी भी समस्या का सामना ...

Continue Reading
Slider

मिलावटी खाद्य पदार्थो पर सीएम हुए सख्त, खिलाफ अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया गया था। यह अभियान वर्तमान में भी लगातार जारी है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि कि अभियान में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश नहीं की जायेगी। आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान, खाद्य पदार्थ व फलों को नहीं बेच पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। डॉ आर राजेश कुमार द्वारा उत्तरकाशी,...

Continue Reading
Slider

निरीक्षण: सीएमओ डॉ0 जैन ने परखी अस्पतालों की व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जैन ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर हाल ही में आग लगने की घटना के बाद क्षतिग्रस्त बर्न वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने जल्द से जल्द बर्न वार्ड की मरम्मत कराते हुए बर्न मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिये तथा केवल गम्भीर मरीजों को ही दून चिकित्सालय रेफर करने हेतु निर्देशित किया। फायर सेफ्टी संबंधी सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फायर सेफ्टी संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र वर्ष 2025 तक वैध है तथा सभी फायर सेफ्टी उपकरण क्रियाशील हैं। बुधवार को देहरादून जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन चिकित्सालय तथा गांधी चिकित्सालय) तथा दून चिकित्सालय का निरीक्षण करके चिकित्सालय में संचालित बर्न वार्ड तथा फायर सेफ्टी ऑडिट संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं दून चिकित्सालय पहुंचकर डॉ0 संजय जैन ने चिकित्सालय में संचालित 5 शैयायु...

Continue Reading
Slider

एलटी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

एलटी शिक्षकों के होंगे अंतरमंडलीय स्थानांतरणः डा. धन सिंह रावत विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश शिक्षकों को सम्पूर्ण सेवा काल में एक बार मिलेगा संवर्ग परिवर्तन का मौका देहरादून, राज्य सरकार ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत एलटी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। सरकार ने एलटी शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन कर मंडल परिवर्तन को लेकर विभाग को शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में अब एलटी शिक्षकों के तबादले एक मंडल से दूसरे मंडल में हो सकेंगे। एलटी शिक्षक को सम्पूर्ण सेवाकाल में मात्र एक बार संवर्ग परिवर्तन का मौका मिलेगा। इसके लिये उन्हें अपने मूल संवर्ग में कम से कम पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करनी आवश्यक होगी तभी वह अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिये पात्र होंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन...

Continue Reading
Slider

हिमाचल भेजा जा रहा पांच कुंतल दूषित पनीर कराया नष्ट

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावट खोरों पर कसा शिकंजा, यात्रा मार्ग पर मिलावट कर रहे कई प्रतिष्ठानों को नोटिश जारी विकासनगर के धर्मावाला से खाद्य विभाग की टीम ने हिमाचल भेजा जा रहा पांच कुंतल दूषित पनीर कराया नष्ट, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों द्वारा राज्य के अलग-अलग जनपदों में मिलावटखोरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रदेशभर में बड़ी संख्या में सैंपल लेने के साथ ही मिलावट कर रहे प्रतिष्ठानों को नोटिश जारी किये जा रहे हैं। अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प...

Continue Reading