उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौकाः डॉ. धन सिंह रावत 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक पंजीकरण को खुलेगा समर्थ पोर्टल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, प्रवेश से वंचित न रहे कोई छात्र देहरादून, 25 अगस्त 2024 सूबे के उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कारणों से प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु आखिरी मौका दिया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर 2024 तक पुनः समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकें। समर्थ पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नताक प्रथम सेमेस्टर के लिये 76030 जबकि परास्तनाक प्रथम सेमेस्टर के लिये 24895 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के उच्च...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गयी गई। समीक्षा बैठक के पश्चात् 20-सूत्री कार्यक्रम की नव निर्मित वेबसाइट से सम्बन्धित डाटा फीडिंग का हैंडस मैन प्रशिक्षण समस्त 20-सूत्रों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की माह जुलाई 2024 तक की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान 30 मदें ए श्रेणी में रही तथा 5 मदें बी श्रेणी, 3 मदें सी श्रेणी तथा 07 मदे डी श्रेणी में रही। डी श्रेणी वाली मदों में पीएमजीएसवाई एवं राजकीय सिंचाई की प्रगति न्यून होने के फलस्वरूप स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसी प्रकार प्रगति का सत्यापन न किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। समीक्षा बैठक उपरान्त शोध अधिकारी बीस सूत्रीय कार्यक्रम जे.सी चंदोला द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को नव निर्मित वेबसाईट का...
Continue Readingदेहरादून , जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्डाे का नवीन परीसीमन के सम्बन्ध मे दावे / आपत्तियों के की सुनवाई की गई। जनपद की विधानसभा, मसूरी, राजपुर, रायपुर, कैन्ट, धर्मपुर, डोईवाला, अन्तर्गत नगर निगम देहरादून के वार्डाें का परीसीमन के सम्बन्ध में प्रकाशित सूचनाओं के क्रम में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की गई। नगर निगम के परीसमन के सम्बन्ध में लगभग 150 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थी, जिनपर सुनवाई की गई। माननीय विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, पूर्व विधायक राजकुमार, सहित निर्वतमान पार्षद एवं सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों द्वारा परीसीमन के सम्बन्ध में आपत्ति रखी गईं। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित "मेधावी छात्र सम्मान" कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश भर से आए 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण 108 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की राज्य के 2871 विद्यालयों में मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन हेतु इन विद्यालयों में दो गैस सिलेण्डर और एक चूल्हा, राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर लगभग 2 करोड़ 15 लाख का व्यय आयेगा। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थी भविष्य के कर्णधार हैं, जो आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी सर्वोच्च सेवाएं देंगे। मेधावी छात्र सम्मान जैसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा देश एवं राज्य का भविष्य हमारे ...
Continue Readingविधानसभा मानसून सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष को बोलने के लिए जो समय मिला था, उसमें बोलने का अवसर न मिलने पर विपक्ष के विधायक हरीश धामी ने विपक्ष के प्रति नाराजगी व्यक्त की। विधायक हरीश धामी ने गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में सत्रावसान के बाद विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने कहा आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील राज्य के पर्वतीय क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उन्हीं की पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तराखंड के कई इलाके आपदाग्रस्त हैं। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चर्चा बहुत आवश्यक थी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री हरीश धामी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उन्हें आश्वसत किया कि उनके क्षेत्र सहि...
Continue Reading
