Slider

कौड़ियाला: यात्रियों से भरी बस पलटी, चार घायल

खबर कौड़ियाला से है। यहां बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति सामान्य है, उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गा है।

Continue Reading
Slider

ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एआरओ अपने-अपने विधानसभा अन्तर्गत बनाये जा रहे मतगणना केन्द्र/कक्ष का निरीक्षण करते हुए चाक चौबन्ध व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, रैण्माईजेशन एवं प्रशिक्षण, मतगणना केन्द्र / हॉल की तैयारी, ईटीपीबी- डाक मतपत्र गणना हेतु व्यवस्था देखनें। उन्होंने समस्त एआरओ को निर्देशित किया कि स्टाफ की तैनाती, मतगणना एजेण्टों की तैनाती संबंधित एआरओ के पास प्राप्त आवेदन आदि समुचित गतिविधि को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऑन-लाईन एन्कोर डाटा फीडिंग हेतु व्यवस्था...

Continue Reading
Slider

चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक

चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह चौकस: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार रुद्रप्रयाग में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वापिस आने पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी दी चार धाम यात्रा में रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी सचिव हैं डॉ आर राजेश कुमार उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में, यात्रा को सहजता से मॉनिटर और प्रबंधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है ताकि सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था के तीन स्तंभों पर केंद्रित एक व्यापक योजना लागू की जा सके, जो सभी भक्तों के लिए च...

Continue Reading
Slider

प्रक्रिया को बारीकी से समझे जाने की आवश्यकता

पौड़ी गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट की गणना हेतु तैनात 124 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को निर्देश दिये कि मतगणना से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के वैध व अवैध मतों के निर्धारण की प्रक्रिया को बारीकी से समझे जाने की आवश्यकता है ताकि मतगणना के त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट की गणना में सावधानी से समय सीमा के भीतर मतगणना को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश ग्रुप में साझा किये जाते हैं उसे समझे जाने की आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर प्रकाश खत्री, जिला शिक्षाअधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्तवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

प्रथम रेंडमाइजेशन मतगणना कार्मिकों का हुआ

जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन पौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की उपस्थिति में कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। मतगणना (ईवीएम) हेतु 6 विधानसभाओं की 76 टेबलों तथा 09 मतगणना हॉलों के लिए 126 माइक्रो ऑब्जर्वर, 102 सुपरवाईजर व 109 मतगणना सहायक शामिल हैं। जिसमें से 30 प्रतिशत कार्मिकों को आरक्षित रखा गया है जबकि मतगणना (पोस्टल बैलेट) हेतु 82 माइक्रो ऑब्जर्वर, 82 सुपरवाईजर और 164 मतगणना सहायक कार्मिक तैनात किये गये हैं, जिसमें से 30 प्रतिशत कार्मिकों को आरक्षित रखा गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, डीआईओ एनआईसी अभिषेक श्रीवास्तव, एडीआईओ सूचना सुनील तोमर, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल...

Continue Reading