Slider

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

फाटा के पास बादल फटा, चार लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

रूद्रप्रयाग: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 23/08/2024 को समय 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्बारा मौके पर पहुंच कर मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्बारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये। सभी लोग नेपाल के है, जिनमें तुल बहादुर,पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल है। जिनके शव को डीडीआर एफ की टीम द्बारा रूद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआर एफ के जवान शामिल थे।

Continue Reading
Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को लेकर अभियान

आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को लेकर अल्मोड़ा में जुटे अफसरान देहरादूनः प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनपद अल्मोड़ा के स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एंव आपूर्ति, शिक्षा व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मंथन किया। जनपद में किस तरह से आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में तेजी लाई जाए इसे लेकर कई सुझाव आए जिन पर अमल के लिए निर्देशित किया गया। सहयोग हेतु जिलाधिकारी विनीत तोमर से भी अधिकारियों ने मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर चर्चा की। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया ने अल्मोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्यााण, बाल विकास, पूर्ति व प्रशासन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मा स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के जिन जनपदों म...

Continue Reading
Slider

Good News उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग में नवोदय निर्माण को 83 करोड़ स्वीकृत

उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग में राजीव नवोदय विद्यालय के निर्माण को 83 करोड़ स्वीकृत शासन ने निर्माण कार्यों के लिये अवमुक्त की 22 करोड़ की पहली किस्त शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शीघ्र शुरू हो निर्माण कार्य देहरादून,  उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग जनपद में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड द्वारा 83 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी गई है। जिसके क्रम में शासन ने दोनों विद्यालय में निर्माण कार्यों के लिये रू0 22 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। इन विद्यालयों के भवनों के शीघ्र निर्माण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपद में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का अब अपना भवन होगा। इन दोनों विद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य सुविधा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

गैरसैंण: स्व शैला रानी व गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत एक प्रखर नेत्री थी जो हर किसी से बेहद आत्मीयता से मिलती थी। वे राज्य एवं क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावशाली रूप में उठाती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.शैलारानी रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया और वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए तत्पर रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उनसे कई बार मिलने का अवसर प्राप्त हुआ औ...

Continue Reading