Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिये सड़कों पर डिवाइडर, रिफलेक्टर, साइनेज व लाइटिंग की व्यवस्था के निर्देश

। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने 30 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने के निर्देश देते हुए सड़क निर्माण सम्बन्धी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ कर मानसून के बाद हर हाल में 30 सितम्बर से निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा आपदा के दौरान अवरूद्ध हो रही सड़कों की अविलम्ब मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत के लिये अधिकृत जे.सी.बी. पर जी.पी.एस. व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने, पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के किनारे क्रस बेरियर के साथ पेड लगाने, तथा सड़कों पर डिवाइडर, रिफलेक्टर, साइनेज व लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण से जुडे ठेकेदारों तथा जे.सी.बी ठेकेदारों के लम्बित देय...

Continue Reading
Sliderराष्ट्रीय

म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध

म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से किया अनुरोध मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से फोन पर वार्ता कर दी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को फोन पर विदेश मंत्री से वार्ता की तथा उन्हे स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया...

Continue Reading
Slider

बैठकों में स्पष्ट जानकारी व पूरी तैयारियों के साथ प्रतिभाग करें

मंडल स्तरीय अधिकारी माह में दो बार जनपद स्तरीय अधिकारी के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करें: आयुक्त गढ़वाल विकासखंड स्तर कार्यालयों का निरीक्षण व बैठक के लिए मंडलीय अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित किये जाएंगे   पौड़ी गढ़वाल। आयुक्त गढ़वाल मण्डल/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार विनय शंकर पाण्डेय ने मण्डल मुख्यालय सभागार पौड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मण्डलीय अधिकारियों की बैठक ली। अपर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर आयुक्त गढ़वाल ने संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। कहा कि मण्डल स्तरीय अधिकारी शासन स्तर की प्रत्येक बैठक में मण्डल मुख्यालय से वीसी से प्रतिभाग करेंगे अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के सचिवों को मण्डल कार्यालय से अनुमति हेतु पत्राचार करना अनिवार्य होगा।   गुरुवार को मण्डल मुख्य...

Continue Reading
Slider

अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिये जाने पर भी बनी सहमति

अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मिलेगा मौकाः डॉ. धन सिंह रावत अपर हिमालयी क्षेत्र के विद्यालयों में न्यूनतम तीन वर्ष तक मिलेगी तैनाती देहरादून, 1 अगस्त 2024 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर तैनात अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मौका दिया जायेगा। इसके साथ ही अपर हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के दूरस्थ विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि शिक्षकों को कम से कम तीन वर्ष के लिये तैनात किया जायेगा साथ ही अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों को अनुमन्य वेतनमान भी दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये...

Continue Reading
Slider

मांडविया से मिले गणेश जोशी

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया युवा कार्यक्रम और (खेल विभाग), भारत सरकार द्वारा संचालित "खेलो इंडिया - राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम" स्कीम के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र, उत्तराखंड में मैदान विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास तथा सामुदायिक खेलों को बढ़वा देने हेतु स्कीम के "खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन दोनों सुविधाओं के निर्माण हेतु मसूरी विधानसभा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके अतिरि...

Continue Reading