पौड़ी गढ़वाल। तहसील धुमाकोट के अंतर्गत ग्राम तुनीसैंण पट्टी बूंगी-04 में विद्युत पोल से तार टूटने पर बाहर बंधी गाय की करंट लगने से मृत्यु हो गयी तथा अपनी गाय की आवाज सुनने पर श्रीमती सरोजनी देवी उम्र 65 वर्ष पत्नी प्रेमलाल के बाहर आने पर प्रवाहित विद्युत करंट से मृत्यु हो गई। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट धुमाकोट शालिनी मौर्य को जांच अधिकारी नामित किया है। उपजिला मजिस्ट्रेट धुमाकोट शालिनी मौर्य ने सर्व साधरण को सूचित किया है कि उक्त दुर्घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को जो भी अभिलेखीय साक्ष्य/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 07 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक तहसील कार्यालय धुमाकोट में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी गढ़वाल। मानसून के दौरान राहत एवं बचाव कार्याे को लेकर जनपदों की स्थिति की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन (स0स0) विनय रुहेला ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आपदा से राहत एवं बचाव कार्याे को लेकर जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने एक ओर जहां एसडीआरएफ के अन्तर्गत कराये जा रहे बचाव कार्याे को लेकर जिला प्रशासन की सराहना की वहीं सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद्य्य आपूर्ति, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से प्रभावित अपने-अपने विभाग की परिसम्पत्तियों को युद्व स्तर पर कार्य करते हुए दुरुस्थ रखें। उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन श्री रुहेला ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनहित से जुड़े कार...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया अनुरोध -ऊर्जा की कमी को पूरा करने हेतु राज्यों को 25 मेगावाट से कम क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध -लघु जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए प्रस्तावित 24 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी के प्रस्ताव को पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही हिमालयी राज्यों में भी लागू करने का किया अनुरोध 'पी.एम कृषि सिंचाई योजना’ की गाईडलाइन्स में लिफ्ट इरिगेशन को शामिल करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में उत्तराखण्ड भी निरंतर कार...
Continue Readingछोटी गाड़ियों के लिए खुला गौरीकुंड हाईवे, 2500 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू भारी बारिश के चलते सोन प्रयाग स्थित सोन नदी का बहाव इन दिनों बेहद तेज हो गया है। शनिवार को तेज बहाव के चलते सोनप्रयाग स्थित शटल सेवा पार्किंग के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए करीब 2500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं यात्रा सुचारू करने के लिए पहाड़ की कटिंग कर छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया है। वहीं सुरक्षा दीवार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है ताकि जल्दी बड़े वाहनों के लिए भी यातायात शुरू हो सके। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग शटल सेवा के पास सोन नदी के तेज बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का ...
Continue Readingआयुष्मान कार्ड बनाने का काम होगा तेज: डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश आयुष्मान कार्ड बनाने में कमतर रहे जनपदों की जिम्मेदारी प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपी देहरादनू, 27जुलाई 2024 राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिन जनपदों में अभी कम कार्ड बने हैं वहां प्राधिकरण के अधिकारी भ्रमण करेंगे और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जनपदों में 70 फीसद से कम आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं वहां विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार, टिहरी, पिथोरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली आदि जनप...
Continue Reading
