Slider

मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण -मुख्यमंत्री ने कहा, व्यक्ति के जीवन में उसकी सबसे पहली गुरु माँ ही हैं, उनके नाम पर पौधरोपण करना किसी सौभाग्य से कम नहीं -कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में नदी किनारे खाली भूमि पर एमडीडीए की ओर से आयोजित किया गया पौधरोपण कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पौधारोपण कार्यक...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को जनपद हरिद्वार और जनपद उधमसिंह नगर के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल के लिए एक-एक बस का फ्लैग ऑफ किया गया। इससे पहले देहरादून और नैनीताल जनपदों के लिए इस पहल की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत 314 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ...

Continue Reading
Slider

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घंटो ट्रेंड हुआ #EkPedMaaKeNaam

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घंटो ट्रेंड हुआ #EkPedMaaKeNaam सीएम धामी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से की वृक्षारोपण करने की अपील सीएम धामी की अपील के बाद सोशल मीडिया में भी छाया यह मुद्दा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माँ के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी की अपील का रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके ...

Continue Reading
Slider

गौरीकुंड में हादसा, तीन की मौत, पांच घायल

केदारनाथ धाम की यात्रा मार्ग से आज एक दुखद खबर आई है। यहां गौरीकुंड के पास अचानक मलबा और बोल्डर गिरे। जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे उम्र 31वर्ष, नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले उम्र 24 वर्ष निवासी जालना महाराष्ट्र, और तिलवाड़ा निवासी अनुराग बिष्टके रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यात्रियों को एतिहात बरतने को कहा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने हादसे पर गहरी संवेदना जताई है।

Continue Reading
Slider

पूर्व पालिका अध्यक्ष पर धमकाने का आरोप

पौड़ीः पूर्व पालिका अध्यक्ष पर स्कूल प्रबंधक को धमकाने का आरोप नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल बेनाम पर स्कूल प्रबंधक धमकाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पौड़ी शहर के निजी स्कूल के प्रबंधक ने स्कूल में अनुशासनहीनता करने वाले बच्चों को निष्कासित कर दिया था। इसमें एक बेनाम का रिस्तेदार है। स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में दी गई जानकारी के मुताबिक स्कूल में अध्यनरत एक छात्र व एक छात्रा स्कूल समय पर बंक मार कर कहीं और निकल गए थे। अनुशासनहीनता के चलते विद्यालय प्रबंधन हुई कार्रवाई पर अभिभावकों प्रबंधन और अभिभावकों के विवाद हुआ। पैरेंट्स की मांग पर दोनों बच्चों को टीसी दी गई। आरोप है कि टीसी थमाए जाने पर बेनाम ने स्कूल के प्रबंधक दामोदर प्रसाद मंमगांई को टेलीफोन पर धमकाया। कहा कि आपके द्वारा गलत तरीके से टीसी जारी की गई है और वे मेरे रिश्तेदार हैं। अब तुम्हें पता चले...

Continue Reading