देहरादून: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , नैनीताल के दिशा-निर्देशन में 16 जुलाई से 30 जुलाई तक वृहद् रूप से वृक्षारोपण अभियान संपूर्ण देहरादून जिले में चलाया जाना है। माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशन में आज दिनांक 16 जुलाई 2024 को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यालय देहरादून के न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के साथ मिलकर नए कोर्ट भवन में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अधिवक्तागण भी शामिल हुए तथा इस अवसर पर नए कोर्ट भवन के कैंपस पर छायादार व फलदार वृक्ष लगाए गए। माननीय जिला जज द्वारा नए न्यायालय भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण कर समस्त न्यायिक अधिकारीगण को दिशा-निर्देश दिये गये थे कि माह जुलाई वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है तथा समस्त अधिकारी माह जुलाई में अधिक से अधिक वृक्षारोप...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में विजय दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क में कार्यक्रम में गणमान्य, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों को निमंत्रण के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बनाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पेयजल को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विद्यालयों के बच्चों को लाने, ले जाने की व्यवस्था, तथा स्कूलों में पेन्टिगं, निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित कराने के भी निर्देश दिए। संस्कृति विभाग के अधिकारियो...
Continue Readingसभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को सख्ती से ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन एवं मेडिकल वेस्ट डिस्पॉजल की पुख्ता व्यवस्था के कड़े निर्देश स्वच्छता कर्मियों को हाथों के दस्ताने, मास्क, गमबूट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश कचरा बीनने वाले लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट की सख्त निगरानी हेतु औद्योगिक ईकाईयों के नियमित निरीक्षण के निर्देश बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट के सम्बन्ध में प्रभावी सर्विलेंस सिस्टम विकसित करने के निर्देश डिसेन्ट्रलाइज वेस्टवाटर ट्रीटमेंट सिस्टम को प्रोत्साहन उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन सभी सरकारी विभागों को नोटिस जारी करने जा रहा हैं जिनके द्वारा अनुपयोगी पुराने कम्पयूटर, प्रिन्टर, स्कैनर व मोबाइल जैसे ई वेस्ट अनावश्यक रूप से एकत्रित किए जा रहे हैं। सचिवालय में उत्तराखण्ड प्रदूषण न...
Continue Readingउत्तराखंड लोकसेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024 का आयोजन आज दिनांक 14 जुलाई, 2024 (रविवार) को दो सत्रों में प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वित्तीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया गया। उक्त परीक्षा राज्य के 13 जनपदों में कुल 405 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 1,49,509 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 71,264 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 78,245 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। इस प्रकार प्रथम सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 47.67 रहा। द्वित्तीय सत्र में 69,992 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 79,517 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इस प्रकार द्वित्तीय सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 46.81 है।
Continue Readingछात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा पचास फीसद आरक्षण - विभागीय मंत्री ने कुलपतियों को दिए छात्रसंघ संविधान में आरक्षण की व्यवस्था के मानकों में संशोधन करने के निर्देश - छात्रसंघ में मेधावी छात्र छात्राओं की भी रहेगी अनिवार्य भागीदारी देहरादूनः प्रदेश के राजकीय व अशासकीय महाविदयालय के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को पचास फीसद आरक्षण दिया जाएगा। वहीं छात्रसंघ में अब मेधावी छात्र छात्राओं की भी भागीदारी होगी। इस संदर्भ में विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के कुलपतियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रसंघ में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कुलपतियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रसंघ सिर्फ राजनीति के लिए नहीं अपितु शैक्षिणिक माहौल तैयार करने ...
Continue Reading
