मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रदेश के सभी जिलों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश। ग्राम्य विकास मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बंद मार्गों की हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय प्रेषित करने के दिए निर्देश। देहरादून, 08 जुलाई। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देशित करते हुए कहा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनको प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और उनकी आजीविका बढ़ाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ग्राम विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हे प्रोत्साहित कर...
Continue ReadingCategory: Slider
सी0एम0ओ0 के निर्देश पर दूसरे दिन 7 लैबों में पहुंचा निरीक्षण दल, सभी को नोटिस जारी सी०एम०ओ० देहरादून द्वारा गठित टीम ने लगातार दूसरे दिन राजधानी के पैथालॉजी लैबों में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया, और वहां मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को टीम ने देहरादून स्थित पैथकाइंड डायग्नोस्टिक लैब, लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब, यश पैथोलॉजी लैब, वी केयर पैथलैब, अरिहंत हॉस्पिटल, देहरादून स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और जैन पैथ लैब में जाकर निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० दिनेश चौहान ने बताया कि पैथकाइंड डायग्नोस्टिक लैब और लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब में ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची नहीं मिली, यश पैथोलॉजी लैब, वी केयर पैथलैब, अरिहंत हॉस्पिटल और देहरादून स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं था। वहीं जैन पैथ लैब बिना पंजीकरण और बिना पैथोलॉजिस्ट के संचालित की जा रही थी। सभी लैब ...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने टिहरी झील तथा इसके कैचमेंट एरिया के सम्पूर्ण विकास हेतु एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक ) की गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार डीपीआर पर कार्य करने के साथ ही इस तरह के प्रोजेक्ट में सभी स्टेकहोल्डर्स विशेषकर स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनके सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने निर्देश दिए कि राज्य में संचालित पर्यटन विकास से सम्बन्धित सभी प्रोजेक्ट में स्थानीय आमजन की ऑनरशिप एवं भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट में हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ विचार विमर्श करने व सुझाव लेने की संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि पर्यटन विकास के सभी प्रोजेक्ट में पर्यावरणीय हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेषरूप से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन विकास की गतिविधियों में सोलिड वेस्ट मे...
Continue Readingमहाराज ने अस्पताल पहुंचकर केदारनाथ विधायक का हालचाल जाना देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
Continue Readingदेहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा राज्य के नौ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान को लेकर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी भारी बारिश के चलते संभावित आपदाओं के दृष्टिगत सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में जैसे ही आपदा को लेकर कोई भी सूचना आए तो उस पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 07 जुल...
Continue Reading
