चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावट खोरों पर कसा शिकंजा, यात्रा मार्ग पर मिलावट कर रहे कई प्रतिष्ठानों को नोटिश जारी विकासनगर के धर्मावाला से खाद्य विभाग की टीम ने हिमाचल भेजा जा रहा पांच कुंतल दूषित पनीर कराया नष्ट, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों द्वारा राज्य के अलग-अलग जनपदों में मिलावटखोरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रदेशभर में बड़ी संख्या में सैंपल लेने के साथ ही मिलावट कर रहे प्रतिष्ठानों को नोटिश जारी किये जा रहे हैं। अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को मा0 उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को मा0 उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने आयुक्त कुंमाऊ मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुंमाऊ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को मा0 उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने मा0 उप राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/है...
Continue Readingदेहरादून , लोकसभा सामान्य निवार्चन 2024 की मतगणना कार्याें को निर्विघ्न सम्पादित करने हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए मतगणना हेतु अभिकर्ताओं की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मतगणना हेतु नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ताओं का निर्धारित प्रारूप फार्म-18 पर आवेदन किया जाएगा, जिसके साथ फोटो एवं पहचान पत्र/आईडी सलंग्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल पर अभिकर्ताओं को प्रातः 07 बजे तक पंहुचना अनि...
Continue Readingआईआईएम काशीपुर में होगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्कॉलर कॉन्क्लेव, देश के प्रीमियर इंस्टिट्यूट के शामिल होंगे 300 स्कॉलर। देहरादून/काशीपुर, उत्तराखंड के इकलौते प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर में तीन दिवसीय मैनेजमेंट एजुकेशन और रिसर्च (MERC) कॉन्क्लेव का अयोजन होने जा रहा है। मई 31 से जून 2 तक होने वाले इस सेमिनार में देश के प्रीमियर इंस्टीट्यूट जैसे पांच आईआईटी, दस आईआईएम, एनआईटी, जेएनयू, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कॉलर (विद्वान) भाग लेंगे। लगभग एक माह तक चले इस ऑनलाइन नामांकन में 720 से ज़्यादा स्कॉलरो ने आवेदन किए जिसमें 300 रिसर्च पेपर को शॉर्टलिस्ट किया गया। चौकाने वाली बात यह है कि इसमें 50-60% आवेदक महिलाएं है। गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार आवदेन में 400% का इज़ाफा हुआ है। जहा पिछली बार 300...
Continue Readingविभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, जनपदवार शीघ्र जारी करें विज्ञप्ति पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नहीं करना होगा दोबारा आवेदन देहरादून, प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक (बेसिक) के लगभग 3600 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। बेसिक शिक्षकों की नई भर्ती में ऐसे डीएलएड व डीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों को आवेदन करने में छूट प्रदान की गई है जिन्होंने पूर्व में जारी विज्ञप्ति के लिये आवेदन किया किया था। ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्व में किये गये आवेदन के आधार पर नई भर्ती के लिये अर्ह माना जायेगा और उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी ...
Continue Reading
