Slider

प्रथम रेंडमाइजेशन मतगणना कार्मिकों का हुआ

जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन पौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की उपस्थिति में कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। मतगणना (ईवीएम) हेतु 6 विधानसभाओं की 76 टेबलों तथा 09 मतगणना हॉलों के लिए 126 माइक्रो ऑब्जर्वर, 102 सुपरवाईजर व 109 मतगणना सहायक शामिल हैं। जिसमें से 30 प्रतिशत कार्मिकों को आरक्षित रखा गया है जबकि मतगणना (पोस्टल बैलेट) हेतु 82 माइक्रो ऑब्जर्वर, 82 सुपरवाईजर और 164 मतगणना सहायक कार्मिक तैनात किये गये हैं, जिसमें से 30 प्रतिशत कार्मिकों को आरक्षित रखा गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, डीआईओ एनआईसी अभिषेक श्रीवास्तव, एडीआईओ सूचना सुनील तोमर, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल...

Continue Reading
Slider

ऋषिकेश में अपना पंजीकरण एवं अन्य जानकारी

देहरादून, आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा-2024 के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम, श्री यमुनोत्री धाम, श्री गंगोत्री धाम एवं श्री बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की काफी संख्या में आगमन हो रहा है, जिनमें से अधिकांशतः तीर्थयात्री यात्रा ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में अपना पंजीकरण एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, तथा वहाँ से अपनी चारधाम की यात्रा प्रारम्भ कर रहे हैं। आयुक्त गढवाल मण्डल ने यात्रियों के चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में आगमन पर उनको आवश्यक जानकारी प्रदान करने तथा उनकी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने हेतु नगर मजिस्ट्रेट, देहरादून प्रत्यूष सिंह, को चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प में तैनात किया है जो तीर्थयात्रियों की समस्त व्यवस्थाये सुचारू रूप से सुनिश्चित करा...

Continue Reading
Slider

यात्रियों का हालचाल जाना

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प में यात्रियों से वार्ता की था उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखे। उन्होंनें अधिकारियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु सुगम व्यवस्था बनाने तथा यात्रियों को व्यवस्थित यात्रा हेतु शास...

Continue Reading
Slider

ड्रेन/ नाला सफाई, जिला गंगा योजना की समीक्षा

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रट में आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून में स्थापित एस०टी०पी० के कार्यप्रदर्शन एवं रख-रखाव, सेप्टेज प्रबंधन एवं स्लज वाहन के संचालन, गंगा एवं यमुना में बाढ़ नियंत्रण एवं जल संरक्षण,रिस्पना एवं बिंदाल आई. एण्ड डी. योजना, रिस्पना एवं बिंदाल बाढ़ नियंत्रण क्षेत्र, घरेलू एवं अघरेलू सीवर संयोजन, नाला टेपिंग एवं सफाई आदि, गंगा एवं उसकी सहायक नदी परिक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण कार्य, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन की स्थिति एवं निगम अंतर्गत ड्रेन/ नाला सफाई, जिला गंगा योजना तैयार करने हेतु वर्किंग ग्रुप के गठन का कार्य आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत घरेलू, अघरेलू सीवर संयोजन, नाला टैपिंग, सफाई आदि कार्यों के सम्बन्ध में पेयजल निगम, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं नगर निगम के अधिका...

Continue Reading
Slider

बिंदाल पुल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रट में सेना एवं कैटोमैंट बोर्ड एवं लो.नि.वि, स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चकराता रोड के चौड़ीकरण के संबंध में कैटोमैंट क्षेत्रांर्तगत होने वाले सड़क एवं बाढ सुरक्षा कार्यांे की अनुमति के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेना एवं कैटोमैंट बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि कैन्टामेंट अन्तर्गत एवं कैन्टोमेंट क्षेत्र से सटे क्षेत्र में निर्माण एवं जनहित के कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। दून स्कूल से बिंदाल पुल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्होंने सेना के अधिकारियों से कहा कि कैन्टोंमेंट क्षेत्र अन्तर्गत नदी क्षेत्र में बाढ सुरक्षा कार्यों को रोका न जाए इसके लिए कैन्टोमेंट क्षेत्र के अधिकारियों एवं सेना को अपने स्तर से...

Continue Reading