Slider

वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्...

Continue Reading
Slider

तेंदुए से संभावित खतरे से निपटने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत बड़ते तेंदुए के हमले व बसावट के आस-पास बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। तेंदुए से संभावित खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। गत दिनों से श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत डांग, उफल्डा, श्रीकोट क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति व हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ व उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित इलाके सहित तेंदुए की अक्कसर उपस्थिति वालें स्थानों को चयनित करते हुए आवश्यतानुसार नाईट कर्फ्यू लगाना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि नाईट कर्फ्यू से चारधाम यात्रा प्रभावित न हो। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 में स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण व शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कहा कि बच्चों को पढ़ाने के समय पर छोटी-छोटी गलतियों को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए विशेष ध्यान दें। कहा कि डेटा मैनेजमेंट तथा ऑटिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे विषयों को नवाचार के रूप में शामिल करते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य में आने वाली कठिनाईयों को कम किया जा सकता है। इस बैठक से प्राप्त निष्कर्षों और सुझावों को कार्यान्वित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों ...

Continue Reading
Slider

राज्य सरकार फिल्म निर्माण को लेकर बेहद सकारात्मक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’ राज्य सरकार फिल्म निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक-मुख्यमंत्री सूचना महानिदेशक ने भी डेब्यू पर ऋषभ को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया ...

Continue Reading
Slider

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय: डा. धन सिंह रावत

श्रुत लेखक की भी ले सकेंगे मदद, सरकार ने दी मंजूरी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा, दिव्यांग छात्रों को मिलेगी सभी सुविधाएं देहरादून, राज्य सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रारम्भिक शिक्षा की परीक्षाओं में अतिरिक्त समय प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान श्रुत लेखक भी मिलेगा, जिसकी व्यवस्था संबंधित संस्थान के द्वारा की जायेगी। शीघ्र ही इस संबंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी किया जायेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही वह परीक्षा में और अच्छा प्रदर्शन कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे। सूबे के विद्यायली शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के नौनिहालों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने में जुटी है ताकि प्रदेश के होनहारों को प्राथमिक स्तर से ...

Continue Reading