समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र देहरादून, उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर आगामी 14 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। डा. रावत ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल को एक बार पुनः खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जायेगा। सूब...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखंड की हरिद्वार लोक सभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रचंड जीत हासिल हुई है। उन्होंने कांग्र्रेस प्रत्याशी को डेढ लाख से भी अधिक मतों के मार्जिन से परास्त किया है। ऐतिहासिक विजय पर आभार जताते हुए उन्होंने अपने सोाशल मीडिया हैंडल पर लिख हैः- हरिद्वार की देवतुल्य जनता का आभार, हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। जो संकल्प लिए गए हैं उसको पूरा करने के लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। यह जीत प्रभु श्री राम की, भाजपा की, मोदी जी की, मोदी जी के काम की, भारत की जनता जनार्दन की उनके विश्वास की, विकसित भारत के संकल्प की, सम्मानित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता मोदी जी के साथ, राष्ट्रवाद के साथ, विकसित भारत के संकल्प के साथ, डबल इंजन की सरकार के साथ।
Continue Readingदेहरादून, खबर की लीड में लगी फोटो शायद यह आपको याद होगी। नहीं है तो हम बता देते हैं। यह आज अपने आप में एक खबर है। यह फोटो कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत के आंगन में पांच कमल के फूलों की है जो ऐन रामनवमी के अवसर पर खिले। आज लोकसभा के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रदेश की पांचों सीटों पर कलल खिला है। गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहीं हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से राजमाला लक्ष्मी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा व नैनीताल से अजय भट्ट को शानदार जीत मिली है। लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण से पूर्व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हुई। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। ऐन रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग ब...
Continue Readingगर्मी से बचाव के लिए सी0एम0ओ0 डॉ0 संजय जैन की आमजन से अपील आवश्यक हो तभी धूप में बाहर निकलें, सिर ढक कर रखें, खूब पानी पिएं दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में हीट वेव के कारण हीट स्ट्रोक तथा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के प्रकोप से बचने के लिए कुछ सवधानी बरतनी बेहद जरूरी हैं। देहरादून जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने जनता से अपील करते हुए आम जनमानस हेतु आवश्यक सावधानियों की सूची जारी की है। आमजन इन बातों का ध्यान रखें। क्या करें - 1. खूब पानी पियें जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। 2. हल्के फुल्के तथा हल्के रंग के कपड़े पहनें। 3. आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। 4. घर से बाहर निकलने पर पूरे शरीर को ढकें, सिर ढक कर रखें। 5. अत्यधिक तापमान के समय घर में रहें। 6. घर में पंखें, कूलर या एसी का उपयोग कर...
Continue Readingपूरी पारदर्शिता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें चुनाव एजेंट: त्रिवेन्द्र
पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें चुनाव एजेंट: त्रिवेन्द्र 04 जून को होने वाली मतगणना को लेकर हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी द्वारा मतगणना स्थलों पर नियुक्त किए गए चुनाव एजेंटों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया। उन्होंने इस दौरान एजेंटों को मतगणना स्थल पर अत्याधिक सतर्कता बरतने और हर राउंड में होने वाली मतगणना के दौरान हर बैलेट बाक्स की मतगणना पर कड़ी नजर रखने को कहा। 04 जून को सुबह से मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर नियुक्त एजेंटों के साथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मतगणना स्थल पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी के लिए सभी को सतर्कता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली की उपस्थिति में धर्मपुर विधानसभा, डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला की उपस्थिति में डोईवा...
Continue Reading
