पीआरएसआई सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा: रवि पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया डॉ.ए.एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट बने कोषाध्यक्ष जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े लोगों का देश में सबसे बड़ा संगठन है पीआरएसआई देहरादून। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। श्री बिजारनिया वर्तमान में सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार अनिल सती को सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट को कोषाध्यक्ष के साथ ही डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री के पद पर फिर से चुना गया है। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई संगठन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा। इसके लिए...
Continue ReadingCategory: Slider
जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी : मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएं: मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है, इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है : मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा तथा वनाग्नि हमारे लिये चुनौती हैं : मुख्यमंत्री अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि जल्दी से जल्दी वनाग्नि पर काबू पाया जा सके : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंड...
Continue Readingआपदा से निपटने व डेंगू की रोकथाम के लिए सक्रिय रहें: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने मानसून सीजन व डेंगू की रोकथाम की ली बैठक जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण करने के दिये निर्देश पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 कक्ष में मानसून सीजन में आने वाली आपदा व वेक्टर जनित रोगों डेंगू, डायरिया आदि को रोकने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण व सुरक्षा संबंधी गतिमान कार्यो को मानसून आने से पहले पूरा करवायें। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए कहा कि मानसून सीजन में अतिवृष्टि के कारण आने वाली आपदा व डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारी पूर्व में सक्रिय रहें।...
Continue Readingमसूरी में सड़क हादसा, पांच छात्रों की मौत उत्तराखंड के मसूरी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। बताया जा रहा है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार छात्र व एक छात्रा समेत पांच की जान चली गई। एक छात्रा गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है जब एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जल संरक्षण अभियान-2024 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धिता विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक विकासखण्ड में जल स्रोतों, एवं सहायक नदियों/धाराओं का चिन्हीकरण करते हुए संवर्धन का कार्य किया जाना है, साथ ही सूख रहे जल स्रोतों, नदियों, धाराओं के जल संरक्षण क्षेत्रों की पहचान करते हुए उनके संवर्धन एवं उपचार हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को विकासखण्डवार जल स्रोतों, धाराओं, नदियों के चिन्हीकरण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए। ज्ञातब्य है कि प्रथम चरण में विकासखण्डवार 10 जल स्रोतों एवं जनपद की 20 सहायक नदियों को लक्षित करते हुए उपचार एवं संवर्धन कार्य संचालित किया ...
Continue Reading
