सिविल डिफेंस की पोस्ट नं0 9 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन देहरादून। नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रभाग की पोस्ट संख्या 09 द्वारा ग्राफिक इरा हास्पिटल के सहयोग से शिव मंदिर, चुक्खु मौहल्ला, देहरादून में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी। स्वास्थ्य शिविर में कई लोगों ने आंख, कान, दांत, शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ अपने स्वास्थ्य की जांच करवायी। जनरल फिजिशियन द्वारा जरूरतमन्द व्यक्तियों को शिविर में स्वास्थ्य सम्बन्धी काउंसलिंग भी की गयी। साथ ही दवाईयों का भी निःशुल्क वितरण भी किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों के साथ ही वार्डन लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य शिविर में में नेत्र विशेषड डॉ0 सुनीता सुधीर, जनरल फिजिशियन रितिका तोमर , ईएनडी के डॉ0 शरद सैनी,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर पाल, हडडी रोग विशेषज्ञ ए...
Continue ReadingCategory: Slider
चार धाम यात्रा मार्गों पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंः डा. धन सिंह रावत यात्रा के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने दी विभागीय समीक्षा बैठक की अनुमति स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने ली मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक, दिये निर्देश श्रीनगर/देहरादून, 20 अप्रैल 2024 राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत विभागीय कार्यों को लेकर सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति मिलते ही चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही श्रीनगर एवं दून मेडिकल कालेज सहित एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गये। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शि...
Continue Readingगुमानीवाला क्षेत्र से दुखद खबर आई है। यहां तेज तूफान में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डीएसबी स्कूल के समीप गुमानीवाला निवासी धर्म बहादुर छेत्री (40) के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें असपताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Continue Readingखबर कोटद्वार से है। यहां मतदान के अगले दिवस एक पीठासीन अधिकारी तैनाती स्थल से गायब हो गया। खोजबीन हुई तो वह अपने घर में मिला। वो भी नशे की हालात में। मामला 41-कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-4 अपर कालाबड़ स्थित पोलिंग बूथ का है। यहीं यह महाशय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे। अब पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। निर्वाचन की जिम्मेदारियों मंे गलती करने वाले मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गया है। बूथ का निरीक्षण हुआ तो वह नहीं मिला। फोन तक नहीं उठाया। फिर एक्शन हुआ तो वह अपने घर में नशे में धुत था।
Continue Readingमकान में आग, सामान स्वाहा घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख उत्तरकाशी में आग खबर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी से है। यहां तहसील मोरी के ग्राम सौड़ में एक आवासीय मकान में आग लग गई। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया।
Continue Reading
