Slider

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को ज़ब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगद...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 को प्रदान किया स्वामित्व पत्र 56704.93 लाख के 222 विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर में 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 34...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पौड़ी: मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में जनपद के प्रिंटिंग प्रेस के संचालक और मीडिया कर्मियों से कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों को निर्देश दिये कि लोकसभा चुनाव में जो भी पैम्पलैट, ब्रोशर्स, इश्तहार इत्यादि सामग्री उनके द्वारा प्रिंटिंग की जाती है उन पर अनिवार्य रूप से अपना नाम और पता अंकित करें साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री छपवाने वाले से घोषणा पत्र प्राप्त कर लें तथा प्रिंट की जाने वाली समस्त सामग्री की निर्वाचन कार्यालय को सूचना दें। उन्होंने प्रिंटर्स को यह भी निर्देश दिये कि ऐसी कोई भी प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रकाशन ना करें जिससे निर्वाचन की सुचिता, पारदर्शिता और सुगम व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचती हो। साथ ही जाति, संप्रदाय, लिंग भेद, विदेशी संबंध, संविधान, सैनिक पृष्ठभूमि व राष्ट्र...

Continue Reading
Slider

प्रवासी उत्तराखण्डियों से किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेने की अपील

प्रवासी उत्तराखण्डवासी विदेशों में हमारे ब्रांड एम्बेसडर प्रवासियों की सुविधा के लिये राज्य में गठित होगा प्रवासी उत्तराखण्ड बोर्ड उत्तराखंड में आयोजित होगा प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस। मुख्यमंत्री ने की प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी जन्म भूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेने की अपील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्चुअल संवाद करते हुए उन्हें विदेशों में उत्तराखण्ड का ब्रांड अम्बेसडर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से उत्तराखण्ड के बाहर देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे अपनी जन्म भूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास में सहयोगी बनें। इसमें राज्य सरकार भी सहयोगी रहे...

Continue Reading
Slider

निर्वाचन हेतु नियुक्त समस्त टीम एवं कन्ट्रोलरूम 24×7 कार्य करेंगे

देहरादून, लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने नोडल अधिकारी आयकर, उपायुक्त राज्य कर विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने आयकर, राज्यकर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन हेतु नियुक्त की गई टीमों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सम्बन्धित विभागों को निर्वाचन आयोग के ईएसएमएस एप्प के माध्यम से जानकारी साझा करेंगे तथा एप्प पर सम्बन्धित विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी कर्मचारियों को ऑनबोर्ड करेंगे। उन्होंने विभागों को विभागीय स्तर पर नोडल बनाते हुए उनके सुपर विजन में विभिन्न सूचनाओं पर टीमें जाएं ताकि शिकाय...

Continue Reading