Slider

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश

देहरादून), मैंद्रथ चकराता की एक बालिका दिया कुकरेती जो 18 वर्ष की हैं तथा नई वोटर हैं द्वारा जौनसारी भाषा में मतदाता जागरूकता अपील के माध्यम से (मेरो हाथ जोड़े के निवदेन से कि आणे वाले लोकसभा चुनावे इंधि अपणो वोट जरूर दें, जबे हम अपणो वोट दयोला तबै हम एक सशक्त भारत का निर्माण करदे, वोट देण इंदि अपणो योगदान जरूर दे) मतदाताओं से मतदान दिवस के दिन वोट करने हेतु अपील की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोकिना द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु स्वीप तहत् निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मॉनिटिरिंग करने के तथा समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी/जिला...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक को दी 15 करोड़ की सौगात

2.90 करोड़ की लागत से तैयार विकासखण्ड मुख्यालय का किया लोकार्पण क्षेत्र भ्रमण के दौरान बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप श्रीनगर/देहरादून, 04 मार्च, 2024 प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों की ओर निरंतर कार्य रही है। जिसका लाभ सीधा आम जनमानस को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने श्रीनगर-खिर्सू,मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा का संचालन होने से आमजनमानस को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर के राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ व श्रीनगर में गंगा म्यूजियम केंद्र का भूमि पूजन किया। ...

Continue Reading
Slider

देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

6 मार्च को होगा तीनों सेवाओं का शुभारंभ वाराणसी के लिए वाया पंतनगर उड़ान भरेगा विमान मुख्यमंत्री धामी तीनों सेवाओं के लिए लंबे समय थे प्रयासरत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है। उद्घाटन दिवस पर देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9-40 बजे उड़ान भरेगा और पूर्वाह्न 11-30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12-15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01-55 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01-...

Continue Reading
Slider

उपद्रवियों से होगी सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई

-क्लेम ट्रिब्यूनल करेगा नुकसान का आंकलन, राज्य सरकार ने कानून बनाने को प्रदान की मंजूरी उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दंगा और अशांति फैलाने के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की वसूली नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी। इसके लिए एक क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने इससे संबंधित कानून बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। हड़ताल, बंद, उपद्रव फैलाने अथवा विरोध प्रदर्शन आदि के दौरान प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सरकारी और निजी संपत्तियों को भी नुकसान होता है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए अब तक उत्तराखण्ड में कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। दंगे करने और अशांति फैलाने वालों पर उत्तराखण्ड सरकार अब सख्ती से पेश आएगी। राज्य मंत्रिमंडल की आज ...

Continue Reading
Sliderखेल

शक्ति वंदन मैराथन दौड़ में सुमन ने मारी बाजी

विधायक ने मैराथन दौड़ में आए मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ जनरल विपिन रावत पार्क पौड़ी में शक्ति वंदन मैराथन दौड़ में 33 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुमन होमगार्ड विभाग ने प्रथम, रेखा पी0आर0डी0 विभाग ने द्वितीय, होमगार्ड विभाग से अंजली तृतीय, अग्निशमन से प्रियंका चतुर्थ, अग्निशमन से रीना पंचम व होमगार्ड विभाग से सिमरन ने छठवां स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन पौड़ी के मार्गदर्शन में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, होमगार्ड विभाग, नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में 33 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विधायक ने वहां उपस्थित महिला कार्मिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई। जनरल विपिन रावत पार्क पौड़ी में आयोजित शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिका...

Continue Reading