25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की | श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है | राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा |
Continue ReadingCategory: Slider
दुखदः टिहरी में सड़क हादसा, छह की मौत खबर है कि उत्तराखंड के टिहरी जनपद में एक भीषण सड़क हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। ये उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से हैं और अपने एक बीमार परिजन को लेकर देहरादून जा रहे थे। इसी बीच टिहरी जिले के नैनबाग में यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। घटना मंगलवार देर रात की है। सभी छह लोग के ही परिवार के थे। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। मृतकों के नाम प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी
Continue Readingसूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताएं होंगी सम्मानितः डा. धन सिंह रावत 15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार जनपद, विकासखंड व विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगे सम्मान समारोह देहरादून, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चैक दिया जाया जायेगा। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में ...
Continue Readingपौड़ीः पाबौ ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुई शामिल श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ओर पैठाणी क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत हैं जिन के नेतृत्व में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं उनके विकास कार्यों को देखते हुए हम सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह रावत, द्वारीखाल के पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख विनोद नेगी, पूर्व प्...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करेंगे, इसकी उन्होंने अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। उन्होंने उम्मीद ...
Continue Reading
