समान नागरिक संहिता विधेयक पर दो दिनों तक हुई लंबी चर्चा देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 बुधवार को विधानसभा में पारित कर दिया गया। विधेयक पर दो दिनों तक लंबी चर्चा हुई। सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक के प्रावधानों को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस प्रकार उत्तराखंड विधानसभा आजाद भारत के इतिहास में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित करने वाली पहली विधानसभा बन गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 को विधानसभा में पेश किया था। आज बुधवार को सदन में विधेयक पर चर्चा के बाद सदन ने इसे पास कर दिया। अब अन्य सभी विधिक प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। विधेयक में सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान...
Continue ReadingCategory: Slider
मुश्किल में हरक, ईडी ने जब्त की दस्तोवजों भी भरी आलमारी कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर ईडी ने छापा मारा है। वहीं पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर भी ईडी ने छापा मारा। पूर्व मंत्री के घरवालों से भी ईडी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह मामला पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच का है। ईडी हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची। अलमारी की चाबी मांगने पर घरवालों ने बताया कि चाबी खो चुकी है। तब ईडी ने घर पर आलमारी का ताला खोलने को चाभी बनाने वाला बुलाया और तब अलमारी का लॉक खोला गया। खबर है कि पूरी अलमारी दस्तावेज से भरी हुई थी। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। खबर यह भी है कि हरक सिंह रावत के बिधौली स्थित हॉस्टल, श्रीनगर में होटल, पैतृक गांव के घर, सहसपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी ईडी की टीम गई है।
Continue Readingमुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जाए विशेष ध्यान -नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर की बैठक -सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने पर दिया जोर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई...
Continue Readingसमान नागरिक सहिंता को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बयान आजादी के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक सहिंता लागू करने का बड़ा साहस किया है। यह छोटे राज्य का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है। जिसे पूरी दुनिया देखा रही है। यह सब माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सम्भव हो पाया है। इस ऐतिहासिक विधेयक के कानून बनने से समाज में कई कुप्रथाओं का अंत होगा और एक नये अध्याय का शुभारंभ होगा। - डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के साथ ही उनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, पैरामेडिकल एण्ड एन्सिलरी स्टाफ के पद सृजन आदि की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित करने की हिदायत दी मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश राज्य के मैदानी जिलों के समान ही पर्वतीय जिलों में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में भी पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्टाफ की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को हरिद्वार जिलें में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज से पिथौरागढ़ के साथ ही जनपद चंपावत तथा जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा के एक बड़े भाग की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रत...
Continue Reading
