सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय एटीएम चौक पर ही समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष बड़ौनी अपर सचिव एवं श्री दीपक जोशी अध्यक्ष, सचिवालय संघ उपस्थित रहे। सचिवालय परिवार की कार्मिकों के बीच रन फॉर हेल्थ का आयोजन का उद्देश्य पूरा सचिवालय - दौड़ेगा के नारे के साथ सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला तथा पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया । सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तिथि पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख...
Continue ReadingCategory: Slider
श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ, सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास पौड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल एवं सड़क विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब एवं अटल लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। इन लैब्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, रोबो...
Continue Readingपौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में फर्जी एवं अवैध शस्त्र लाइसेंसों की रोकथाम तथा शस्त्र नियंत्रण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शस्त्र लाइसेंसों की निगरानी, अवैध हथियारों एवं गोला-बारूद की बिक्री पर नियंत्रण, शस्त्रागारों की सुरक्षा व्यवस्था तथा ऑनलाइन डाटा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनपद के शस्त्रागारों, विशेष रूप से पौड़ी एवं कोटद्वार स्थित शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी, स्टॉक रजिस्टर, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेशों के अनुसार शस्त्रागारों में लगे सीसीटीवी कैमरों का कम से कम एक वर्ष का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है। बैठक में चो...
Continue Readingमुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क जाकर चारधाम यात्रा की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाकचौबन्द किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता एवं सरलता से हों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी एवं हितधारकों को आपसी सामंजस्य से सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर पिछले वर्षों की भांति रात्रिकालीन दर्शन की व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यात्रा के विभिन्न पड़ावों में निचले क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रखे जाने के निर्देश देते हुए होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए...
Continue Readingविद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत श्रीकोट गंगानाली और श्रीनगर के विद्यालयों में नए भवन, कंप्यूटर कक्ष, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्य शुरू पौड़ी: श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल गंगानाली श्रीकोट में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका श्रीनगर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्यों...
Continue Reading
