मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 आयोजित हुई मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम ने कहां की निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता बढ़ाने,मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जनमानस को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है | मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है | अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा ऐसी आशा है | स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले जागरूकता कार्यों को मीडिया ही जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्य...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, 30 जनवरी। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनिनियमिता प्रकरण में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने मामले में महानिदेशक कृषि एवं उद्यान को निर्देश दिये गये कि सूक्ष्म सिंचाई के लिए जिन पंजीकृत फर्मों द्वारा रायपुर विकासखण्ड के कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई सामग्री का वितरण मानकों के अनुसार नहीं किया गया है। उन फर्मों को अतिशीघ्र ब्लैक लिस्ट (काली सूची) में डालने के आदेश दिए गए है। कृषि मंत्री गणेश जोशी कहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी।
Continue Readingसूबे में खेलों का बनेगा संयुक्त कैलेंडर: डॉ. धन सिंह रावत महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित एक माह में शासन को सौपेंगे खेल कैलेंडर का प्रारूप देहरादून, 29 जनवरी 2024 सूबे के शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि के लिये शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार शासन को उपलब्ध करायेगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज उनके शासकीय आवास पर शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विभाग मिलकर खेलों का वा...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत होगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए। जनसुनवाई में टीचर्स कालोनी के शिकायतकर्ता द्वारा सम्पत्ति दूरस्तीकरण प्रकरण पर नगर निगम द्वारा लम्बे समय से कार्यवाही न किये जाने, कैन्ट रोड पर ठेली, रेहड़ी वालों द्वारा सड़क अतिक्रमित किये जाने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दाबड़ा भोगपुर में ...
Continue Reading
