Sliderउत्तराखंड

इंटरनेशनल कॉन्क्लेव कम बायर सेलर कार्यशाला

देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के एक निजी होटल में एपिडा द्वारा उत्तराखण्ड के उत्पादों के एक्स्पोर्ट को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्क्लेव कम बायर सेलर कार्यशाला का दीप प्रज्जनलन कर शुभारम्भ किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देश और विदेश से पहुंचे लोगों का शॉल ओढ़ाकर एवं पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में देश - विदेश के आयातक और क्रेता-विक्रेता, प्रदेश के कृषक, एफपीओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड के प्रथम निर्यात ऑर्गेनिक उत्पादों फल सब्जियों के वाहन को किंगडम ऑफ बहरैन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियाँ एवं कृषि जलवायु विभिन्न औद्यानिक फसलों (फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, मौनपालन तथा मश...

Continue Reading
Slider

‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी

ख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को देश व दुनिया से परिचित कराने का महान कार्य किया। वह युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानंद ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिये गये संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत बताते हुये मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वा...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री को भेंट किये पूजित अक्षत

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे। मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों श्री चन्द्रगुप्त विक्रम, श्री ज्ञानेश श्री गोविन्द, श्री सतीश, श्री नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

देहरादून, 12 जनवरी। सुबे के उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाऐं ससमय किसानों तक पहुंचे ताकि प्रदेश में बागवानों को कोई दिक्कत न हो। शुक्रवार को आहुत बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक मंत्री गणेश जोशी ने बागवानी में छिड़काव के उपयोग में आने वाले कीटनाशक दवाओं का जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक भी किसानों तक नहीं पहुंचने पर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिसम्बर मध्य तक इन कीटनाशकों को किसानों तक पहुंच जाना चाहिए था। उद्यान मंत्री ने इसे गहन लापरवाही मानते हुए उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह को इस प्रकरण में जिम्मेदार और विभाग के उपनिदेशक डा0 नरेन्द्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने और उनके तीन दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि भविष्य में कैले...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जिला सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती आईबीपीएस से की जाएगीः डॉ. धन सिंह रावत

जिला सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती आईबीपीएस से की जाएगीः डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारियों को को-ओपरेटिव की योजनाओं को बढ़ाने के लिए बैंक अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश देहरादून, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूकेसीडीपी निदेशालय में , सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और शीर्ष संस्थानों में संवर्गवार स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पद के अलावा रिक्त 250 पदों पर आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती कराई जाए। इसके लिए रजिस्टार को-ओपरेटिव सहकारी बैंकों के शीर्ष अधिकारियों व प्रशासक का काम देख रहे मुख्य विकास अधिकारियों के साथ 18 जनवरी को बैठक करेंगे। उसके बाद करीब 250 पदों पर परीक्षा कराने के लिए आईबीपीएस प्रस्ताव भेजा जाएगा। आईबीपीएस राष्ट्रीयकृत बैंकों के विभिन्न पदों भर्...

Continue Reading