Slider

प्रधानमंत्री जनमन योजना को लेकर निर्देश दिए

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रधानमंत्री जनमन योजना करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिम जनजाति (यथा राजी, बोक्सा) के व्यक्तियों के सर्वागीण विकास के उददेश्य से मा० प्रधानमंत्री द्वारा पी.एम.जनमन (च्ड-श्र।छड।छ) संचालित योजनाओं के दृष्टिगत रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारीयों के साथ समन्वय करते हुए पात्रों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा 15 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त योजनान्तर्गत जनपद के जिन क्षेत्रों में राजी व बोक्सा जनजाति के व्यक्तियों की बसावट है ऐसे ग्रामों में शिविर/गोष्ठी के माध्यम से सम्बन्धित विभागों द्वारा लाभान्वित किये जाने के कार्यों म...

Continue Reading
Slider

सूबे के स्कूलों में वर्ष में दस दिन रहेगा ‘बैग फ्री डे’

देहरादून, सूबे में स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल शुरू करते हुये सभी स्कूलों में बैग फ्री डे लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत स्कूलों में वर्षभर में कुल दस दिन बस्ता रहित दिवस मनाया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राएं बिना बैग के स्कूल जायेंगे जहां पर वह अपनी अभिरूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय को अभिभावक संघों के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये एक अहम कदम बताया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश के सभी विद्यालयों में बैग फ्री डे योजना लागू की जा रही है। जिसकी राज्य सरकार ने स्वीकृति देते हुये सम्पूर्ण शैक्षिक सत्र में कुल दस दिन बस्ता रहित दिवसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके लिये प्रत्येक माह अंतिम शनिवार का दिन नियत किया गया ह...

Continue Reading
Slider

प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव की घटना, प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव की घटना के प्रति अधिकारियों को इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो साथ ही आवासीय स्थलों पर इस प्रकार की नुकशानदायक गैसों के भण्डारण की भी जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर समय सतर्कता से ही ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।

Continue Reading
Slider

आखिर मिल गई नौकरी, खुशी से छलछलाई आंखों ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा ‘थैंक्यू सर’

स्वास्थ्य मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग में एक वर्ष की अवधि के भीतर विभिन्न पदों पर निकाली जाएगी 11 हजार से अधिक पदों पर विज्ञप्ति पौड़ी/09 जनवरी, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थियों की वह मुराद पूरी कर दी है जिसके इंतजार में वह बेचैन थे। आज पौड़ी में भी जब स्वास्थ्य मंत्री ने 192 को नौकरी का कागज थमाया तो हर किसी ने छलछलाई आंखों से उनका शुक्रिया अदा किया। प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री मा0 डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रेक्षागृह पौड़ी में नवनियुक्त 192 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने को कहा। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विधायक शैला रानी रावत ने ली क्लस्टर लेवल फेडरेशन की बैठक

स्थानीय महिला समूहों के प्रोत्साहन को सशक्त प्रसास जरूरी-विधायक केदारनाथ जिलाधिकारी ने महिला समूहों के उत्थान को मजबूत रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनपद में आजीविका मिशन के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं के साथ विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला समूह में कार्य कर रही महिलाओं की आजीविका सुधारने के लिए सशक्त कदम उठाए जाने पर चर्चा हुई एवं महिला समूहों के सुझाव लिए गए। बैठक में विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने भी प्रतिभाग कर अपने सुझाव दिए। विकास भवन सभागार में क्लस्टर लेवल फेडरेशन की समीक्षा बैठक में पहुंची विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन को सशक्त नीति तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लख...

Continue Reading