Slider

मुख्य सचिव ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण मामलों को जनपद एवं पुलिस हेडक्वार्टर स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर शीघ्र मामलों के निस्तारण की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में अभियोजन और फॉरेंसिक जांचों के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत किए जाने पर बल दिया, ताकि इसकी प्रगति और मॉनिटरिंग अच्छे प्रकार से हो सके। उन्होंने कहा कि ई-समन व्यवस्था को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि गृह/पुलिस विभाग के अंतर्गत वादों के निस्तारण के लिए थाना और तहसील...

Continue Reading
Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” 20 फ़रवरी तक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई कोई क्षेत्र नहीं रहेगा वंचित: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी जिलों में फिर लगेंगे जनसेवा कैंप मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा जनसेवा को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन को जन-जन के और अधिक निकट लाने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी के मार्गदर्शन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अभियान अब 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व यह अभियान 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित था, जिसे जनता की ...

Continue Reading
Slider

बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत देशभर कर 15,000 स्कूलों व 500 कॉलेजों में स्थापित होंगी एवीजीसी कंटेंट लैब डिजिटल नॉलेज ग्रिड के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे युवा कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने जताया प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार देहरादून, सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य और कौशल विकास को सशक्त बनाने वाला दूरदर्शी व सर्वसमावेशी बजट है। यह बजट युवाओं को भविष्य के लिये तैयार करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. रावत ने बताया कि केन्द्रीय बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिये...

Continue Reading
Slider

समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके महान विचारों, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लिया गया यह निर्णय न केवल अत्यंत सराहनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानव मात्र के सम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भेदभाव, ऊँच-नीच और असमानता के विरुद्...

Continue Reading
Slider

HIMS को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी

एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी - एबीडीएम की मिशन निदेशक ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देश राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की स्टेट मिशन निदेशक रीना जोशी IAS ने एबीडीएम के गवर्मेंट हास्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) लागू करने, तथा प्रत्येक जनपद में एबीडीएम का एक मॉडल अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी सीएचसी व पीएचसी को आयुष्मान योजना में इंपैनल कार्य भी प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों व एबीडीएम से जुड़े अन्य अधिकारियोें की वर्चुअल बैठक में मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एचआईएमएस को मिशन मोड में लागू किया जाना ह...

Continue Reading