सिलक्यारा टनल से निकले श्रमिकों का जोरदार स्वागत देहरादून, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा में निर्माणीधीन सुरंग के एक हिस्सा धस जाने से फंसे श्रमिकों को रेस्क्ूय में लगी टीमों द्वारा सकुशल सुरंग से बाहर निकाला गया तथा चिन्याली सौड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के उपरान्त सभी 41 श्रमिकों को आज एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर चिनुक से एम्स ऋषिकेश लाया गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में एम्स चिकित्सालय पंहुचने पर एम्स के चिक्तिसकों द्वारा श्रमिकों/श्रमवीरों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एम्स के निदेशक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्रम वीरों का फूल मालाओं से स्वागत किया सभी की कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर एम्स की निदेशक डॉ मीनू सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व र...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादूनः आईपीएस अभिनव कुमार प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश निर्गत कर दिए हैं। नए डीजीपी एक दिसंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Continue Readingटिहरीः उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 ’’जनपद टिहरी गढ़वाल में 85 से अधिक कम्पनियां 11 सौ करोड़ से अधिक का निवेश करने हेतु तैयार टिहरीः उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 के तहत बुधवार को जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव का विधिवत् दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कैनिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। गंगा रिजॉर्ट (जी.एम.वी.एन.) मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज उद्यमी उत्तराखण्ड में निवेश करने में उत्साह दिखा रहे हैं और इसका बड़ा आधार यहां का वातावरण, पर्यावरण, नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन, विद्युत, रेलवे लाइन, उड़ान सेवा आदि हैं, जो उद्यमियों को आकर्षित कर रहा है।उत्तराखण्ड में लैंड बैंक हेतु 600 एकड़ ...
Continue Readingएम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का जाना हालचाल श्रमिकों के बेहतर उपचार को एम्स प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश देहरादून, 29 नवम्बर 2023 सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उत्त...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान नशामुक्ति को लेकर उठा रहे सक्त कदम मानक के उल्लंघन में 1 मेडिकल स्टोर किया गया सीज और 6 पर कार्यवाही की तैयारी 57 ऐसे मेडिकल स्टोर जिन्होंने अभी तक सीसीटीवी कैमरा अपलोड नहीं किया, उनको तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिये गये सक्त निर्देश अवैध शराब और नशाखोरी से जुड़े 7 व्यक्तियों को अब तक किया गया जिला बदर और 15 के विरूद्व गुण्डा एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही सूचना विभाग/29 नवम्बर, 2023ः उपरोक्त विवरण स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग जैसे विभागों ने जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी जनपद एन्कोर्ड (नार्कोटिक्स कौर्डिनेशन) समिति की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में एनफोर्समेंट की कार्यवाही का विभिन्न विभागों ने विवरण प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नैनीडांडा के ...
Continue Reading
