Slider

दुखदः उत्तराखंड का एक और जवान सीएम पर हुआ शहीद

दुखदः उत्तराखंड का एक और जवान सीएम पर हुआ शहीद जम्मू कश्मीर के राजौरी से एक दुखद खबर आई है। इसमें आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार सेना के जवानों की शहीद होने की सूचना है। इसमें एक जवान उतराखंड के नैनीताल जनपद के हलीगांव के भी हैं। शहादत देने वाले वीर का नाम संजय बिष्ट है। इस सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Slider

विकसित भारत संकल्प यात्रा बृनाड बास्तिल पहुंची

देहरादून  विकसित भारत संकल्प यात्रा चकराता विकासखंड के ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल पहुंची गांव पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं ने यात्रा का पारंपरिक रुप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल  में जनमानस  को सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं की जानकारी देते हुए  कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उप स्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भा...

Continue Reading
Slider

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी

पौड़ी  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जनपद पौड़ी के विकासखंड मुख्यालय से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ संपूर्ण भारत में जनजातीय बाहुल्य जनपदों से 15 नवंबर से तथा सामान्य जनपदों से 23 नवंबर 2023 से किया जा रहा है और यात्रा 26 जनवरी 2024 तक चलती रहेगी। जनपद पौड़ी में इस यात्रा के संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर से लेकर विकासखंड स्तर, न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तरों तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिन पर यात्रा के सफल संचालन और क्रियान्वयन का दायित्व रहेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनपद में प्रति विकासखंड में प्रचार प्रसार रथ गांव-गांव तक भ्रमण करेगा। प्रचार रथ में एलईडी स्क्रीन तथा पोस्टर बैनर के माध्यम से लोग केंद्र व राज्य सरकारों की...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में मनायेंगे इगास बग्वाल

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में मनायेंगे इगास बग्वाल ग्रामीणों के साथ लोक पर्व मनाकर रिवर्स पलायन का देंगे संदेश चमोली में लेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की समीक्षा बैठक पांच दिवसीय गढ़वाल दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण में इस बार इगास बग्वाल मनायेंगे। जिसके माध्यम से वह गांव छोड़कर शहरों में बस चुके लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देंगे। अपने पांच दिवसीय गढ़वाल मण्डल भ्रमण के दौरान डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण महोत्सव, बैकुंठ चतुर्दशी मेला व बिन्सर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित 17वें हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव रा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पत्रकार वार्ताः सिलक्यारा टन रेस्क्यू ऑपरेशन के ताजा अपडेट

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में बुधवार को 4:15 pm में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई । इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर से अतिरिक्त 6 मीटर, इस प्रकार कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा आने वाला समय और अधिक महत्वपूर्ण है। अगले फेज को ड्रिलिंग शुरू कर ली गई है। इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

Continue Reading