मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में देहरादून में व्यय वित्त समिति की बैठक आहूत हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेद की सम्भावनाओं को देखते हुए प्रदेश में इसे अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक योग और आयुष को बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए प्रदेश स्तर पर आयुष का एक बड़ा संस्थान बनाया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान जनपद देहरादून के चकराता विधानसभा में दावापुल से कुराड़ सिंचाड़ जोगियों मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य, केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत के टनकपुर में 50 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय एवं जनपद पौड़ी के कोटद्वार में 50 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय को स्वीकृति प्रदान की गयी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव श्री विजय जोगदण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी गढ़वाल ने बैकुंठ चतुर्दशी मेला- 2023 की तैयारी के संबंध में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आयोजन समिति से जुड़े सभी अधिकारियों को मेले की तैयारी से जुड़े सभी कार्यों को समय से और ठीक तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और आयोजन समिति की सदस्य सचिव उप जिलाधिकारी श्रीनगर को आयोजन समिति में विभिन्न अधिकारियों के दायित्वों को निर्धारित करने तथा कार्यों की टेंडर प्रक्रिया, वर्क आर्डर, आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इवेंट्स इत्यादि सभी कार्यों को बेहतर कोऑर्डिनेशन से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारी की डे - बाई - डे ब्रीफिंग करते हुए तैयारी की प्रगति को तेज करने को कहा। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा ...
Continue Readingदेहरादून ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जनपद प्रभारी एवं उप सचिव भारत सरकार श्रीमती सुमन रावत चन्द्रा ने विकासभवन सभागार में जनपद देहरादून में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान सहित रेखीय विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वंचितों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का है इसके लिए सभी विभाग अपने दायित्वों को भलीभांति निर्वहन करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रों को योजनाओं से लभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है उसका डेटा भी वेबसाईट पर अद्यतन करें जो लाभार्थी कार्यक्रम स्थल तक नही पंहुच रहे है उनकों आच्छादित करने का हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जो बच्चा स्कूल जाने के लिए योग्य है वह स्कूल जाने स...
Continue Readingसूबे में 62 लाख लोगों की बनी आभा आईडी 54 लाख को वितरित किये गये आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भवः कैम्पेन के तहत जारी है अभियान देहरादून, 16 नवम्बर 2023 सूबे में अब तक 62 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा 54 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। राज्य के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष्मान भव अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की हर स्तर पर निगरानी की जा रही है ताकि मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आइडी तथा पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। राज्य में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुलभता को लेकर राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आई...
Continue Readingपौड़ी में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया की भूमिका‘‘ की थीम पर किया गया गोष्ठी का आयोजन‘‘ ‘‘तकनीक का नियंत्रित और समझदारी के साथ उपयोग करने में ही समझदारी:- जिला सूचना अधिकारी‘‘ ‘‘न्यू मीडिया के वर्तमान समय में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्भिकता के साथ पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है - त्रिभुवन उनियाल ‘‘ पौड़ी जिला सूचना अधिकारी पौड़ी वीरेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में सूचना कार्यालय पौड़ी में ‘‘कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया की भूमिका‘‘ विषय पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2023 की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रेस दिवस पर सभी मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी गयी तथा गोष्ठी में उपस्थित मीडिया कर्मियों का स्वागत करने के साथ ही केन्द्रित विषय पर सभी मीड़ियाकर्मियों को अपने विचारों को व्यक्त करने हेत...
Continue Reading
