देहरादूनः के गीता इन्कलेव का अतिक्रमण क्यों नहीं हट पा रहा है। लोग इससे हैरान हैं। जिम्मेदार महकमे की ओर से जो बताया जा रहा है उसे क्षेत्र के आम जन की भावनाओं के साथ मजाक बता रहे हैं। यहां मोहल्ले वासिंदों का कहना है कि अदालत से लेकर शासन तक के निर्देशों की खुलेआम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अब यह मामला मुख्यमंत्री के दरवार में पहुच गया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण को बचाने इस खेल में लिप्त कुछ कार्मिकों की गर्दन अब जल्द नप सकती है। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में मोहब्बेवाला, टाइटन रोड, देहरादून, के निवासियों ने बताया कि उनके यहां पर सड़क एवं नाली (9 फ़ीट चौड़ा एवं 55 फ़ीट लम्बा नाला, 12 फ़ीट चौड़ी 39 फिट लम्बी सड़क) में अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण को हटाने के संबंध में नगर निगम, देहरादून द्वारा पत्र संख्या 723/भूमि अनुभाग/2023 जारी किया...
Continue ReadingCategory: Slider
एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने पेयजल, आपदा प्रबन्धन, सिंचाई, विद्यालयी शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग को सचिव स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक करने के साथ ही कार्यवृत अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के निर्देश दिए एसीएस ने अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन आख्या घोषणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किये जाने की हिदायत दी विभागों को विलोपित अथवा हस्तान्तरित की जाने वाली घोषणाओं को अपने स्तर पर लम्बित न रखने के निर्देश घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वितीय संसाधनों तथा उनकी फिजबिलटी आंकलन भी विभागों द्वारा अपने स्तर पर किया जाए अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पेयजल, आपदा प्रबन्धन, सिंचाई, विद्यालयी शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग को सचिव स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक करने के साथ ही कार्यवृत अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को प्रेषित क...
Continue Readingदेहरादून/पिथौरागढ़़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा आगमन के दौरान प्रदेश को 4200 करोड़ की परियोजनाओं की बड़ी सौगात देकर सिद्ध कर दिया है कि वास्तव में आने वाला दशक उत्तराखंड का ही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ और अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश को 4200 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का पहले से ही देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड से जुड़ाव और -शुरुआती सफर को याद करते हुए कई बार यहां के आध्यात्मिक स्थलों का जिक्र किया है। उत्तराखंड के प्रति उनका अटूट स्नेह इस बात का प्रमाण है कि वह समय-ंउचयसमय पर अपने संबोधन में कई बार कह चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री न...
Continue Readingपूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू ंिहंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी ने अन्तरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह, बाल श्रम इत्यादि बुराईयों को दूर करने हेतु शपथ दिलाई गई। परियोजना अधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजना जैसे नंदा गौरा, योजना, महालक्ष्मी किट योजना, आँचल अमृत योजना, महिला पोषण तथा बाला पोषण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, वात्सल्य योजना, स्पोन्सरशिप योजना इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, के ब...
Continue Readingटिहरी 11 अक्टूबर, 2023 फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहुंचे जड़धारगांव चंबा। कृषि फसल प्रदर्शन (खरीफ) वर्ष 2023-24 में जनपद में धान फसल की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद क्षेत्रांतर्गत विकासखण्ड चम्बा के ग्राम जड़धारगांव मध्ये डीगली नामे तोक में जोनतारी देवी पत्नी गुमान सिंह के धान के खेत में 0.03 हेक्टेयर के प्लाट में क्रॉप कटिंग की गई तथा उत्पादन के आंकड़े संकलित किये गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जोनतारी देवी के धान के खेत में 0.03 हेक्टेयर के प्लाट में 17.5 कि.ग्रा. धान उत्पादित हुआ, जिसको सुखाकर 15 दिन बाद पुनः मापा जायेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हांसिल क...
Continue Reading
