Slider

कलियर में रह रहा बंग्लादेशी गिरफ्तार

उत्तराखंड में रह रहा बंग्लादेशी गिरफ्तार खबर उत्तराखंड के पिरान कलियर से है। यहां कलियर पुलिस ने बिना वीजा और पासपोर्ट रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बांग्लादेशी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम और पता शेख अब्दुल रफीक पुत्र शेख अब्दुल अजीज है। उसकी उम्र लगभग 48 वर्ष है और वह ग्राम मोनी, पोस्ट/ जिला बागेरहाट डिविजन खुलना, बांग्लादेश का रहने वाला है। वह 2012 से बगैर बीजा पासपोर्ट के है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में विशेष पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading
Slider

अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के संबंध में बैठक

पौड़ी एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रिटा. बी.एस.वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार पौड़ी में नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में प्रतिनिधियों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रिटा. बी.एस.वर्मा ने कहा कि नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षण देने के संबंध में 03 माह पूर्व से सर्वे कराया जा रहा था, जिससे जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की कितनी जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या का अनुमान लगाया जा सके। इसके साथ ही लोगों से नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षण देने के संबंध में फीड़बैक भी लिया जा है तथा इस संबंध में लोगों से आपत्तियां/सुझाव भी मांगें गये हैं। इस दौरान संयुक्त निदेशक नियोजन श्रीमती चेतना, सहायक निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद कुमार...

Continue Reading
Slider

डेंगु मच्छर लार्वा का निरीक्षण

देहरादून शहर में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री वितरण एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लार्वा पाये जाने पर संबंधित लापरवाह लोगों का चालान कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। अभियान के तहत आज वार्ड नम्बर 94 नत्थनपुर में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से लोअर नत्थनपुर में लाउडस्पीकर एवं प्रचार सामग्री के साथ सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को लार्वा मिलने पर कुल 03 लोगों का च...

Continue Reading
Slider

मानवाधिकार आयोग द्वारा परिवादों की सुनवाई

पौड़ी में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन के संवेदनीकरण पर परिवादों की सुनवाई की गई 11 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि 18 वादों वादों में संबंधित विभागों को जिलाधिकारी के माध्यम से निस्तारण के निर्देश दिये गये आज जनपद पौड़ी, टिहरी, चमोली व रूद्रप्रयाग के कुल 29 मामलों की सुनवाई की गई आगामी 27 सितम्बर को 39 मामलों की सुनवाई की जायेगी जनपद के विकास भवन सभागार में आज उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग द्वारा न्यायमूर्ति बी0के0 बिष्ट मा0 अध्यक्ष, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की अध्यक्षता में मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन के संवेदनीकरण पर परिवादों की सुनवाई की गयी। दिनांक 26 व 27 सितम्बर दो दिवसीय सुनवाई में आज जनपद पौड़ी, टिहरी, चमोली व रूद्रप्रयाग जनपदों के कुल 29 मामलों की सुनवाई की गयी, जिसमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि 18 शिका...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः जनपद में अभी तक 203799 से अधिक आभा आईडी बनायी गई हैं

जनपद में अभी तक 203799 से अधिक आभा आईडी बनायी गई हैं अभियान के तहत ई-रक्तकोष में पंजीकरण और अंगदान के इच्छुक व्यक्ति भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं जनपद में आयुष्मान भवः अभियान के तहत शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने हेतु जनपद स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की द्वारा जनपद में तैनात समस्त ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ती, आरबीएसके टीम व सीएचओ द्वारा लोगों का आभा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। आभा आईडी से लोगों की बीमारी व उपचार से सम्बन्धित जानकारी पोर्टल पर संकलित रहेंगी। आयुष्मान भवः अभियान के तहत पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की जानकारी आभा पोर्टल में दर्ज की जायेगी। पंजीकरण होने से सम्बन्धित व्यक्ति से जुडी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। जनपद में अभी तक 203799 से अधिक आभा आईडी बनायी जा चुकी हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ...

Continue Reading