देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा आज विकासभवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अन्तर्गत जनपद में जनसंख्या श्रेणी के स्व-मूल्यांकन एवं सहकर्मी सत्यापन के आधार पर चयनित श्रेष्ठ 12 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधान एवं अधिकारी कर्मचारियों को स्वचछता की शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत इस वर्ष की मुख्य थीम ‘‘ कचरा मुक्त भारत’’ को लेकर विगत 02 नवम्बर 2022 से कार्यक्रम गतिमान है जो 02 अक्टूबर 2023 तक संचालित होंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने कहा कि आज स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करनी वाली 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को अवार्ड दिया गया। उनके कहा कि इससे अन्य ग्राम पंचायतें भी अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित होंगी तथा विभिन्न क्षे...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना देते हुये विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं इतिहास, विज...
Continue Readingदेहरादून, डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित टीमें एवं जिला स्तरीय अधिकारी अपने-2 वार्डों में कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण करते हुए लार्वा के नष्ट करने के साथ ही लापरवाही करने वाले पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है। वार्ड नम्बर 94 में अभियान के दौरान सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों, जिला मलेरिया अधिकारी एवं डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल के द्वारा संयुक्त रूप से लाउडस्पीकर एवं प्रचार सामग्री के साथ सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा लार्वा पाये जाने पर सम्बन्धित दुकान एवं भवन स्वामियों सहित कुल 09 चालान करते हुए कुल रू0 5100 का अर्थदण्ड वसूला गया। जबकि शहर के वार्डों में अन्य टीमों द्वारा अपने-2 सम्बन्धित क्षेत्रों में सक्रियता से डेंगू नियंत्रण अभियान चल...
Continue Readingआयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कतः डॉ. धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान दिल्ली/देहरादून, 23 सितम्बर 2023 सूबे में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा। इसके लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड को तकनीकी टीम के साथ देहरादून भेज दिया है। इस टीम ने प्रदेशभर के सभी सर्वाजनिक सुविधा केन्द्रों (सीएससी) की मैपिंग कर एनएचए पोर्टल पर आ रही लॉगिन समस्या को दूर कर लिया है। प्रदेश में अब आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई भी समस्या सामने नहीं आयेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आभा आइर्ड बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा...
Continue Readingटिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को रा.इ.का. पिपलीधार डागर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज भवन, शौचालय, किचन, विभिन्न कक्षाओं, उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मिड डे मील आदि का निरीक्षण करते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। जिलाधिकारी ने कॉलेज के एक क्षतिग्रस्त भवन तथा शौचालय के ध्वस्तीकरण हेतु पटवारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बीईओ को क्षतिग्रस्त भवन पुर्ननिर्माण, शौचलय का इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कॉलेज में 195 बच्चों में से 25 बच्चों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन बच्चों के अनुपस्थित का कारण अभिभावकों से सुनिश्चित करते हुए डायरी मेंटेन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बच्चों से रूबरू होते हुए उनकी पढ़ाई आदि को लेकर चर्च...
Continue Reading
