Slider

डेंगू लार्वा पर निगम प्रशासन की सख्ती, चालान काटे

नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान-काटा चालान नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम द्वारा माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है नगर आयुक्त स्वयं भी प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ डेंगू पनपने के स्त्रोतों की जांच कर रहे हैं। आज दिनांक 21.09.2023 को भी नगर निगम की टीम द्वारा शहर में स्कूलों, निर्माणाधीन बिल्डिगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू के पनपने के स्त्रातों (लार्वा) का निरीक्षण किया गया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण करते हुए पाया कि कन्सट्रक्शन की साइटों के साथ-साथ स्कूलों में भी डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। जिस पर स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, व्यवस...

Continue Reading
Slider

डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

देहरादून, आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु समस्त विभागो एवं उनके अधीनस्थ सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, निकायों के द्वारा चिन्हित लैण्ड बैक की सूचना अद्यतन कर अपलोड करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्चअल माध्यम से बैठक कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारी जनपद में अपने विभाग की सम्पत्ति का विवरण पब्लिक मैनजेमैंट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। साथ ही कहा कि इस कार्य की प्रतिदिन मानिटिरिंग की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय सम्पत्ति के विवरण में किसी प्रकार की शंका हो तो अपने विभागीय मुख्यालय स्तर पर भी वार्तालाप कर ली जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर सूचना अद्यतन करने में यदि कहीं तकनीकि समस्या आ रही है तो जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (ड...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून, 21 सितम्बर 2023 सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय बनाये जायेंगे, जिनकी स्वीकृति केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा दे दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को चयनित विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय पर धनराशि जारी कर स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय, देहरादून के सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र के चारों विकासखंडों खिर्सू, पाबौं, थलीसैंण व बीरोंखाल (आंशिक) में श...

Continue Reading
Sliderअपराधराजनीति

अंकिता को न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने कराया मुंडन

अंकिता को न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने कराया मुंडन देहरादूनः स्व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यहां महिला नेताओं ने स्व अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि महिलाओं और बेटियों को न्याय के लिए ऐसे त्याग करने पड़ रहे हैं और धामी सरकार बेटियों और महिलाओं को ऐसे शोषण का शिकार होने दे रही है। आज उस हैवानियत को एक साल होने को है अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिला।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम

देहरादून, डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनपद की विभिन्न हासिंग सोसायटी के सदस्यों एवं पार्षदों के साथ बैठक आयेाजित की गई। बैंठक में डेंगू पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सुझाव के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डेंगू से निपटने एवं प्रभावी नियंत्रण विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु वार्डवार नामित किये गए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मननीय मयेर नगर निगम सुनील उनियाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी को सजग रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को आपसी सहयोग से कार्य करना है तथा इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी अपने आसपास साफ सुथरा रखना है तथा कहीं भी लार्वा न पनपे इसके लिए घरों अथवा...

Continue Reading