मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है | मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्व० मुन्नी दीदी जी एक संघर्षशील एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि रहीं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास, विशेषकर ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयास किये। उनकी सरलता, सहज उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय, मातली में अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार 09 घायल उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती, 05 गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश व मलेट्री हॉस्पिटल में रेफर त्वरित व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही हैं- डॉ. आर. राजेश कुमार उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्यों में अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर...
Continue Readingबड़ा एक्शनः रूड़की हॉस्पिटल की आयुष्मान सूचीबद्धता निरस्त - 70.54 लाख रूपए की होगी रिकवरी, प्राथमिकी दर्ज करने की भी है तैयारी - आयुष्मान सूचीबद्धता में एनएबीएच का फर्जी प्रमाण पत्र देने पर हुई कार्रवाई देहरादूनः आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हरिद्वार जनपद के रूड़की हॉस्पिटल को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिइंपैनल कर दिया है। साथ ही करीब सत्तर लाख की रिकवरी व प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अस्पताल पर फर्जी एनएबीएच प्रमाण पत्र के जरिए लाभ उठाने व अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के आरोप हैं। प्राधिकरण के निदेशक हॉस्पिटल मैनेजमैंट डा राजन अरोड़ा की ओर से जारी आदेश में अवगत कराया गया कि रूड़की अस्पताल ने सूचीबद्धता में नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड व हॉस्पिटल्स एनएबीएच का जो प्रमाण पत्र दिया है वह राष्टीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल पर दिख रहे प्रमाण पत्र से कहीं भी म...
Continue Readingप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Continue Readingएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार व बाल कल्याण समिति का सराहनीय प्रयास 08 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्ष कुमार को परिजनों से मिलवाया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार की अगुवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार व बाल कल्याण समिति, पौड़ी के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली निवासी 8 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्ष कुमार को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बालक हर्ष कुमार 3 अगस्त को दिल्ली से बिना अभिभावक के ट्रेन द्वारा कोटद्वार पहुंचा था और 4 अगस्त को रेलवे स्टेशन पर अकेला मिला। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी सुमन लता व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया ने बालक से संवाद कर और दिल्ली पुलिस की मदद से उसके पिता से संपर्क कर उन्हें कोटद्वार बुलाया। 5 अगस्त को प्रातः ब...
Continue Reading
