भारत में सभी राज्य कृषि विपणन बोर्डों के संघ के रूप में कार्य करने वाला राष्ट्रीय स्तर का स्वायत्त निकाय, जिसे लोकप्रिय रूप से COSAMB (राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद) के रूप में जाना जाता है, 1988 में स्थापित किया गया था। इसकी प्रमुख नीति के लिए पेशेवर एमडी के साथ इसकी सामान्य निकाय के साथ-साथ कार्यकारी समिति भी है। यह सक्रिय रूप से समन्वय गतिविधियों और सदस्य बोर्डों के बीच सार्थक जानकारी के आपसी आदान-प्रदान में लगा हुआ है। इसके पास देश में कृषि विपणन में सुधार के लिए प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों को आमंत्रित करने, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय का जनादेश है। राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जो मौजूदा एपीएमसी मंडियों को कृषि वस्तुओं के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए नेटवर्क करता है। स्मॉल फार्मर्स एग्रीबिजने...
Continue ReadingCategory: Slider
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने वाले घोड़ा खच्चर संचालकों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सरल व सुरक्षित बनाये जाने हेतु अधीनस्थ सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। 11 वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार के दर पर पहुंच रहा हरेक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके, ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु भी सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत की गयी कि वे दिनांक 10 जून 2023 को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पा...
Continue Readingरुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों सहित केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी प्राथमिकता के कार्य हैं उनको तत्परता से पूर्ण करते हुए श्रमिकों की संख्या को बढाने के भी निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश ...
Continue Readingपिथौरागढ़: चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना श्री शैलेष बगौली द्वारा पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव ने बेस चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्केन कक्ष आदि का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी से बेस चिकित्सालय के स्टाफ, चिकित्सालय में स्थापित उपकरणों, चिकित्सालय में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय के सफल संचालन में आ रही दिक्कतों/समस्याओं से शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाय। शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किये जायेगें।
Continue Readingश्रीनगर मेडिकल कॉलेज को जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की सौगात स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया आधुनिक लैब का लोकार्पण सूबे के चार मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की जा चुकी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब देहरादून/श्रीनगर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अब जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का विधिवत लोकार्पण किया। अति आधुनिक तकनीकी से युक्त लैब के उद्घाटन अवसर पर डा. रावत ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुये कहा कि अब प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेसिंग लैब स्थापित की चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब क्रियाशील है और अब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी लैब का संचालन शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही अल्मोड़ा मे...
Continue Reading
