रुद्रप्रयाग 23 मई, 2023 दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के सहकारिता एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मा. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसंशा करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में लगातार खराब मौसम होने के बावजूद भी सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की जा रही हैं इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी अधिकारी अ...
Continue ReadingCategory: Slider
विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें, तभी राजस्व प्राप्ति का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर पायेंगे। राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। जीएसटी से राजस्व प्राप्तियां और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोगों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। विभागों को इसके लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के ...
Continue Readingभारत की गौरवशाली संस्कृति को नई पीढ़ी तक ले जाएं " देहरादून: विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पहली सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में अलग-अलग वक्ताओं ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके माध्यम से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के बारे में अपने विचार रखे। सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में कॉर्पोरेट जगत, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार, व्लॉगर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शामिल हुए। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष संगीत रागी ने कहा कि देश के पास अकूत ज्ञान का भंडार है। जरूरत है इस तरह के विषय पर कंटेंट तैयार करने की और नई पीढ़ी के बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से ले जाने की। वहीं कॉर्पोरेट जगत का प्रतिनिधित्व कर रहे जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का उद्धरण करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ संदेश को रखना सोशल मीडिया में सकारात्मक प्...
Continue Readingवन विभाग की 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सरकारी जमीन पर सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के निर्देश दिए शत्रु सम्पतियों पर पब्लिक प्रोजक्ट के प्रस्ताव बनाए जाएं प्रदेश की सरकारी जमीन के सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाये जाएं। प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और राज्य के कितने लोगों का कब्जा है, इसका डाटा शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए। उत्तराखण्ड के स्थानीय युवाओं को कौशल विकास विभाग के माध्यम से तकनीकि प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य के स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था भी की जाए। इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला...
Continue Readingहरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। कांवड़ मेला-2023 की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कांवड़ मेला-2023 के एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा यह भी जानकारी दी कि सभी विभागों ने कांवड़ मेले से सम्बन्धित अपने-अपने विभागों के कार्य का व्यय आकलन प्रस्तुत कर दिया है, जिसे स्वीकृति के लिये शासन को प्रेषित कर दिया गया है। बैठक में श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कांवड़ पट्टी/गंगनहर पट्टी मार्ग की मरम्मत सहित झाड़ी कटान, घाटों की सफाई व जंजीर व्यवस्था पर विशेष चर्चा की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अ...
Continue Reading
