आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम 10 से 14 जुलाई तक जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी पौड़ी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद गढ़वाल में 10 से 14 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है। मौसम की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखते हुये सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाएं तथा आवागमन पर आवश्यक नियंत्रण बरता जाए। किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थल पर कार्रवाई करते हुए सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष 01368-221840 या मोबाइल नंबर 8279982285 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने जनपद और त...
Continue ReadingCategory: Slider
राजनीति में जनता का भरोसा ही बनाता है विजेता पौड़ी जनपद की कुल्हाड़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनावी समर से कदम पीछे खैंच लिए हैं और इसी के साथ वहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। यूं तो नाम वापसी और निर्विरोध चुने जाना लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में कतई ही सामान्य प्रक्रिया है। इस बार की त्रिस्तरीय पंचायतों की कई सीटें ऐसी हैंे जिन पर निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो गए हैं। लेकिन कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के समर्थित प्रत्याशी ने कदम पीछे सरकाए हैं। और भाजपा की ओर से पंचायत की राजनीति के कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र राणा को आगे की रणनीति के लिए फ्री हैंड मिल गया है। खैर छोड़िए! सियासत की जब असल बिसात बिछती है तो सब कुछ नार्मल सा लगता है। लेकिन इसके लिए वो जमीन...
Continue Readingप्रत्येक लाभार्थी तक आयुष्मान का लाभ पहुंचाना प्राथमिकताः अरविंद सिंह ह्यांकी - राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक में कई मसलों पर हुआ विचार विमर्श - सीईओ ने कहा, बेहतर क्रियान्वयन को एसएचए व सेवा प्रदाता संस्थाओं में समन्वय को होना बहुत जरूरी - अस्पताल प्रतिनिधियों ने चर्चा पर जताया संतोष, प्रत्येक तीन माह में समन्वय बैठक बुलाने का किया अनुरोध देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में ऑनलाइन पोर्टल से लेकर दावों के यथा समय निस्तारण, अमान्य दावे, रिव्यू आदि विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। योजना के बेहतर संचालन हेतु कई सुझाव भी प्रतिभागियों ने साझा किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि...
Continue Readingदेहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह अहमदाबाद में विभिन्न सहकारी संस्थानों का भ्रमण कर वहां की कार्य संस्कृति का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली व योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। डॉ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय व अमूल डेयरी भी जायेंगे। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि वह आगामी 12 जुलाई तक गुजरात राज्य के दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुजरात के सहकारिता मॉडल को समझेंगे, साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीण प्रणाली, ऋण वितरण, एनपीए नियंत्रण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का भी तकनीकी अवलोकन करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि गुजरात सहकारिता के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान रखता है और यहां का सहकारिता मॉडल अनुकरणीय है। अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप डॉ. रावत वृह...
Continue Readingमुख्यमंत्री की त्वरित न्याय कार्यशैली से प्रेरित जिला प्रशासन के जनहित में एक के बाद एक धुआंधार एक्शन जारी प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी मजबूर फरियादी, संवेदनशील डीएम, सशक्त प्रशासन; त्वरित एक्शन वर्षों से न्याय को भटक रही पुलमा देवी को न्याय; अवस्थापना खण्ड ने तहसील को भेजा भूमिधरी सुधारीकरण पत्र; तहसील ने भूमिधरित में चढाया फरियादी का नाम डीएम के हाथ पंहुचे गर्दन तक, तब टिहरी बांध पुर्नवास विभाग को याद आए अपने दायित्व; डीएम ने पकड़ा था भूमि फर्जीवाड़ा खेल, घोर लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता (टिहरी बांध पुर्नवास) का वाहन कर लिया था जब्त; पुनर्वास परियोजना अधिकारियों को लिया डीएम ने आड़े हाथः अवस्थापना पुनर्वास खण्ड ऋषिकेश का कारनामा; एक व्यक्ति जिसने अपनी भूमि 2007 में विक्रय की, बिना जांच के 2019 में ...
Continue Reading
