डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर की छापेमारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की मिल रही थी शिकायत गोदाम में निरीक्षण के दौरान मिले बाल श्रमिक; डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि पाई गई संदिग्ध गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का नहीं मिला उल्लेख पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर मिली स्टैंप वाली तिथि गोदाम का संचालन...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10 विधासभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग की का प्रतिश्त कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्धता एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कूल 66.62 प्रतिशत् मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विधानसभा चकराता अन्तर्गत 99.03 प्रतिशत्, विकासनगर 70.47 प्रतिशत्, सहसपुर 71 प्रतिशत्, धर्मपु...
Continue Readingमुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति दी गई— - अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। - जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। - जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, टाइप-तृतीय तथा टाइप-चतुर्थ श्रेणी के कुल आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई। - जनपद देहरादून के डांडा लखौंड क...
Continue Readingजल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा मुख्य सचिव ने दिए जल गुणवत्ता परीक्षण और रिपोर्टिंग सुदृढ़ करने के निर्देश जल जीवन मिशन की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 पर भी हुई चर्चा मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से संबंधित सर्वोच्च समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता परीक्षण में रासायनिक तथा बैक्टीरियोलॉजिकल दोनों प्रकार के परीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाएं तथा संबंधित पेयजल परीक्षण की जानकारी संबंधित प्रोजेक्ट में तिथि सहित सार्वजनिक हित में स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। बैठक में GIS मैपिंग, PM गतिशक्ति पोर्टल पर पाइपलाइन नेटवर्क अपलोड की प्रगति, सुजल गांव आईडी निर्माण, वित्तीय समन्वय तथा तकनीकी निरीक्षण की भी समीक्षा...
Continue Readingमुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकाम...
Continue Reading
