Sliderपर्यटन

चारधाम यात्राः कुंड से लेकर गुप्तकाशी तक स्थितियों का जायजा लिया

रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग के कुंड से गुप्तकाशी के जिन स्थानों में जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे जगहों पर सड़क मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का कुंड से लेकर गुप्तकाशी तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर सिंह चौहान एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग सेमी से गुप्तकाशी तक जिन स्थानों पर रोड़ संकरा है एवं जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे स्थानों को यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेमी के पास चल रहे रोड कटिंग के कार्यों को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए जिसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या...

Continue Reading
Sliderराजनीति

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं अपितु आदर्श जीवन जीने का तरीका

हरिद्वारः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सर्वे संतु निरामया’’ का संदेश देने वाला पंचम वेद अर्थात आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ’’पंचप्राण’’ विकास रणनीति में देश के विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी इसी समृद्ध प्राचीन विरासत और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही न...

Continue Reading
Slider

ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन, केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित। देहरादून 18 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न पर किताब का विमोचन सहित सिक्का एवं पोस्ट टिकिट भी जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार और जागरूकता सहित संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सत्र आ...

Continue Reading
Sliderअपराध

अंकिता हत्याकांड कसा शिकंजा

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर कसा कानून का शिकंजा उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। जानकारी के मुताबि अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना), 354 (ए) (छेड़खानी व लज्जा भंग) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं। वहीं सौरभ भास्कर पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। जबकि तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। अगल सुनवाई 28 को होगी।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण करें

पौड़ी मुख्यमंत्री घोषणा के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो मामले वन भूमि हस्तातंरण के हैं उनपर जल्द आवश्यक कार्यवाही करें। शनिवार को मुख्यमंत्री घोषणा की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य तत्काल पूर्ण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण करें। कहा कि जिन घोषणाओं में वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही होनी है उसे समय पर पूर्ण करना करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, अधीक्षण अभियंता लो...

Continue Reading