मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में लैंड बैंक के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों और सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए प्रदेश में उपलब्ध सभी सरकारी भूमि और भवनों की जानकारी इसके लिए बनाए गए पोर्टल में अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि लैंड बैंक बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से विकास किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों की समीक्षाओं के दौरान यह प्रकाश में आया है कि विभिन्न विभाग अच्छे प्रस्ताव भी ला रहे हैं परन्तु विभाग सिर्फ अपने कब्जे की भूमि से बाहर अपनी योजनाओं को शुरू करने पर विचार नहीं करता। जबकि उसकी योजना के लिए बेस्ट सूटेबल स्थान किसी अन्य विभाग के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसकी लोकेशन और कनेक्टिविटी और अवसंरचनात्...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी०एम०पोषण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट की ऑनलाइन बैठक समग्र शिक्षा ननूरखेडा देहरादून में आहूत की गई जिसमें शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से श्री संजय कुमार सचिव भारत सरकार, श्रीमती प्राची पाण्डे संयुक्त सचिव, पी०एम०पोषण, शिक्षा मंत्रालय सुमित गुप्ता, निदेशक, पी०एम०पोषण, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य का प्रतिनिधित्व श्री रविनाथ रामन, सचिव विद्यालयी शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी, राज्य परियोजना निदेशक डॉ० मुकुल कुमार सती अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री गुलफाम अहमद, वित्त नियंत्रक समग्र शिक्षा तथा श्री पी०के० बिष्ट संयुक्त निदेशक, पी०एम०पोषण द्वारा किया गया। बैठक में पी०एम०पोषण के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा आवर्ती मद में केन्द्रांश मद में कुल रू0 12727.03 लाख, राज्यांश मद में कुल रू0 9359.63...
Continue Readingदेहरादून प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आई आर0डी.टी. ऑडिटोरियम सर्वे चैक में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० ओंकार सिंह, कुलपति, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान, समूह नृत्य तथा नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिताओं हेतु निर्णायक मंडल में श्रीमती निर्मला शर्मा, विशेषज्ञ, डाॅ0 बुद्धिनाथ मिश्रा, साहित्यकार, डॉ० बसन्ती मठपाल, साहित्यकार शामिल रहे। समूह गान में जोन गढ़वाल- 1 (गौचर) कुमांयू-2 (काशीपुर) ने प्रथम स्थान एवं जीन गढ़वाल 2 ( रूडकी) ने द्वितीय स्थान तथा जोन कुमांयू-1 (द्वाराहाट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । समूह नृत्य में जोन गढ़वाल- 1 ( गौचर) ने प्रथम स्थान एवं जोन कुमांयू-1 (द्वाराहाट) ने द्वितीय स्थान तथा जोन गढ़वाल- 2 ( रूडकी) न...
Continue Readingदेहरादून प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का समापन मुख्य अतिथि सचिव तकनीकी शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन रविनाथ रमन, की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में सचिव तकनीकी शिक्षा ने एन०सी०सी० कडेट परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। श्री रविनाथ रमन ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी शिक्षा का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तत्पश्चात् झण्डा अवतरण किया गया एवं प्रतियोगिता समाप...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देवप्रयाग और ऋषिकेश के मध्य पौड़ी क्षेत्र से कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने कहा कि कनेक्टिविटी को बढ़ाकर इस क्षेत्र में पलायन को रोका जा सकता है, साथ ही, कनेक्टिविटी बढ़ने से इन क्षेत्रों का विकास हो सकेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से देवप्रयाग से ऋषिकेश के मध्य ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां मोटर पुल बनाकर अधिक से अधिक जनसंख्या को लाभान्वित किया जा सकता है या ऋषिकेश - देहरादून से कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सकती है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में अपने स्तर पर भी प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले से झूला पुल हैं इन्हें विकसित कर मोटर पुल बनाकर अपग्रे...
Continue Reading
