Sliderराजनीति

अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण

कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण। जोशी बोले -आत्मनिर्भर भारत को दर्शाता इस स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति को सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। कोच्चि, 01 मार्च 2023। केरल दौरे के तीसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की...

Continue Reading
Slider

जोशीमठः बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन बारातियों की मौत

जोशीमठः बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन बारातियों की मौत जोशीमठः मारवाड़ी-थेंग सड़क मार्ग पर एक बारात लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर खाई में गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन मे 12 लोग सवार थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने घायलों को सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया। सीएचसी जोशीमठ से 6 अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहाँ से भी तीन घायलों को श्रीनगर रैफर कर दिया गया है।

Continue Reading
Slider

समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त

मुख्यमंत्री श्री धामी ने समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त करने की कि घोषणा। पी०सी०एस० एवं अन्य उच्च पद में साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा। साक्षात्कार में 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं नंबर तो देना होगा स्पष्टीकरण। हल्द्वानी में आयोजित रैली में हजारों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग, सख़्त नकल विरोधी कानून का किया स्वागत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि समूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो। सभी...

Continue Reading
Slider

प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर शीघ्र पदोन्नत किया जायेगा: डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी पदोन्नतिः डॉ. धन सिंह रावत शिक्षक संगठनों के साथ बैठक में बनी सहमति वरिष्ठता संबंधी प्ररकणों पर बाद में होगा निर्णय देहरादून, शिक्षा विभाग के अंतर्गत पात्र एल.टी. शिक्षकों को प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर शीघ्र पदोन्नत किया जायेगा, इसके लिये अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जबकि वरष्ठिता संबंधी मामलों पर बाद में निर्णय लिया जायेगा। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पक्ष रखे, जिस पर विभागीय मंत्री ने छात्रहित एवं शिक्षकहित को ध्यान में रख कर कार्रवाही करने की बात कही। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज व...

Continue Reading
Slider

कस्सावान नाले के सम्बन्ध में जानकारी ली

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये सदस्य संयोजक/उप वन संरक्षक, जिला गंगा संरक्षण समिति श्री मयंक शेखर झा ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वप्रथम कस्सावान नाले में आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, पेयजल निगम आदि से कस्सावान नाले की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में नाला पूरी तरह टैप है। जिलाधिकारी ने तुरन्त इस सम्बन्ध में एसडीएम हरिद्वार श्री पूरण सिंह राणा को निर्देश दिये कि वे अपनी देखरेख में इस पर पूरी निगरानी रखें तथा जो भी इस तरह के कार्य करते हुये पाये जायें, उनके खिलाफ धारा 107/16 में कार्रवाई करते ...

Continue Reading