रुद्रपुर/हल्द्वानी, मुख्य सचिव श्री एस एस सन्धू ने पन्तनगर एयरपोर्ट पहुँचकर 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचकर बैठक व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। श्री सन्धू ने पंतनगर एयरपोर्ट के कक्ष में जिला उधमसिंहनगर व नैनीताल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए G20 सम्मिट से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का पल है कि राज्य में G20 समिट की तीन बैठकों का आयोजन होना है। रामनगर में होने वाली राउंड टेबल सम्मेलन में विदेशों से टॉप वैज्ञानिक शामिल होंगे तथा चीफ साइंस टेबल राउंड कॉन्फ्रेंस होंगी। बैठक में मुख्य सचिव ने निदेशक एयरपोर्ट को एयरपोर्ट का सर्वे करते हुए कार्ययोजना तैयार कर एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण, भव्य व आर्कषक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता अनुसार एयरपोर्ट...
Continue ReadingCategory: Slider
स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का शीघ्र होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत उत्तराखंड फार्मासिस्ट नियमावली जारी करने के अधिकारियों को निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्टों के 63 पद होंगे क्रियाशील देहरादून, पिछले आठ वर्षों से भंग चल रही स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का शीघ्र गठन किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को काउंसिल की गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा उत्तराखंड फार्मासिस्ट नियमावली को शीघ्र जारी करने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है। विभाग में चार धाम यात्रा एवं वीआईपी ड्यूटी के अंतर्गत पूल में रखे गये फार्मासिस्टों के 63 पदों को शीघ्र क्रियाशील किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक क...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्र्तविभागीय समन्वय समिति डीसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों को सीआरएस पोर्टल पर एड करते हुए पोर्टल पर लाॅगिन जारी किया जाए। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के 144 निजी चिकित्सालयों को पोर्टल पर एड कर लिया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी चिकित्सालयों को एड करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रजेन्टेशन के माध्यम से सीआरएस पोर्टल की विस्तारपूर्वक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में बताया गया कि सीआरएस पोर्टल से जारी प्रमाण-पत्र क्यूआर कोड आधारित होते हैं। जिनको स्कैन कर प्रमाणित किया जा सकता है। अवगत कराया गया है कि 1 जनवरी से जन्म मृत्यु के पंजीकरण आॅनलाइन दर्ज करने क...
Continue Readingनैनीताल, शहरी नियोजन हेतु हाई लेवल कमेटी (उच्च स्तरीय समिति) द्वारा उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में शहरी विकास व ए टी आई, नैनीताल के संयुक्त सौजन्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री केशव वर्मा ने शहरी नियोजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्रीय विकास रणनीति और स्थानीय आर्थिक वृद्धि पर भी जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार मास्टर सिटीज़ के सहयोग व सलाह के लिए हाई लेवल समिति का गठन किया गया है जिसमें शहरों में आने वाली नई चुनौतियों, स्थानीय पर्यावरण, क्षमता व शहर की उपयोगिता के सम्बंध में सलाह व सहयोग समिति द्वारा दिया जाएगा। महानिदेशक ए टी आई बी पी पांडेय ने कहा कि आपसी समन्वय से जनपद नैनीताल के पर्यावरणीय मुद्दे, शहरी विकास, ट्रैफिक पुलिस व काफी संख्या में आने वाले पर्यटकों...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़े उद्यमियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लागू होने में आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों को जानने और उनके निराकरण के सम्बन्ध में नई सोलर पॉलिसी में प्रावधान किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यमियों को यूपीसीएल द्वारा निर्धारित समय में भुगतान हो इसके लिए प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लिए एमएसएमई सब्सिडी पॉलिसी को अपनाया जाए। उन्होंने उद्यमियों को उद्यम लगाने हेतु सभी प्रकार का टेक्निकल सपोर्ट दिए जाने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही यूपीसीएल और पिटकुल को उद्यम लगने से पूर्व उत्पन्न सौर ऊर्जा की निकासी की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि नई सोलर...
Continue Reading
