अधिकारी फाइलों पर आपत्तियां लगाने के स्थान पर अनौपचारिक तरीके से उनका त्वरित निराकरण करें-एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के स्थान पर समाधान निकालने का प्रयास करें* * अधिकारी सरकारी कार्यों को परम्परागत तरीके से करने स्थान पर प्रो-एक्टिव अप्रोच के साथ काम करें** अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत हेतु की गई 91 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं विकास कार्यों को समयबद्धता से पूरा करें। जिला प्रशासन एवं सचिवालय स्तर पर जनहित की योजनाओं को पूरा करने के लिए औपचारिक प्रक्रियाओं को त्वरित किया जाय। शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बधित योजनाओं प...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई ने अवगत कराया है कि आगामी शैक्षिक सत्र 2023-24 में महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के चयनित स्थलों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिनमें प्रथम चरण 7 अपै्रल 2023 से 18 अप्रैल 2023 तक, द्वितीय चरण 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक, तृतीय चरण 28 अपै्रल से 1 मई 2023 तक प्रस्तावित प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों द्वारा कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रौस्पेक्टस खेल विभाग के अधीन जिला खेल कार्यालयों के मुख्यालयों एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ के कार्यालय से 1 मार्च 2023 से प्राप्त किये जा सकते है।
Continue Readingपौड़ी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद व सुझाव, महिला स्वयं सहायता समूह व महिला संगठनों के साथ संवाद तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता की। विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रही है। संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करवाने तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। स्वयं सहायता समूहों ने मुख्यमंत्री को समूह के सशक्तिकरण के माध्यम से जनपद की महिलाओं के उत्थान को लेकर सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सं...
Continue Readingपौड़ी में आयोजित ’मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ’जनसंवाद कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आमजन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं जनता के बीच में परस्पर संवाद जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र के साथ आगे बड़ रही है। लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कृषि विभाग एवं वन विभाग जंगली जानवरों से बचाव के संबंध में कई योजनाओं पर कार्य कर रहा हैं। खेतों की फेंसिंग, सोलर फेंसिंग से लेकर जंगलों में फलदार पौधे लगाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा खेती औषधि बागवानी के विकास हेतु दिए गए सुझाव पर कार्य किया जाएगा। उन्हो...
Continue Readingपौड़ी। (देवेन्द्र बिष्ट) जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरवान सिंह भंडारी के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और अपनी मांगो के संदर्भ में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मंडल मुख्यालय के दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन विभिन्न संगठनों ने उनसे मुलाकात की। इसी कड़ी में जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह भंडारी के नेतृव में मुख्यमंत्री से मिला, और उन्हें जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं की समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में रखी समस्याओं के सार्थक निदान करने की बात कही। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं को चैंबर, मीटिंग हॉल बनाए जाने, आयुक्त व अपर आयुक्त कोर्ट को मण्डल मुख्यालय से सुनवाई किए जाने, राजस्व परिषद सर्क...
Continue Reading
