उत्तराखंड के 20 दरोगा एक साथ निलंबित अपर पुलिस महानिदेशक डाक्टर वी मुरुगेशन ने जारी किए निर्देश। विजिलेंस की साल 2015 के सब इंस्पेक्टर को लेकर चल रही थी जांच। साल 2015 के कई सब इंस्पेक्टर पर धोखाधड़ी और नकल के चलते भर्ती होने के थे आरोप। उत्तराखंड पुलिस महकमे से आज की बड़ी खबर है कि 20 दरोगा एक साथ निलंबित किए गए हैं अपर पुलिस महानिदेशक डॉ बी मुरुगेशन ने आदेश जारी किए हैं।साल 2015 में सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर विजिलेंस जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है । सूत्रों के मुताबिक जिन जिलों में यह सब इंस्पेक्टर तैनात हैं वहां के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं। इस खबर के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि दरोगा भर्ती घोटाले को लेकर बीते महीनों में विजिलेंस जांच चल रही है जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है।
Continue ReadingCategory: Slider
एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम को जी तोड़ मेहनत का मिला फल अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन आमा की वापसी हुआ सफल अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को मुम्बई से सकुशल लेकर पहुँची अल्मोड़ा वायरल वीडियो दिनांक- 09.01.2023 को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है का मुम्बई से विडियो वायरल कर माता जी की सहायता की अपील की गयी थी। वीडियो का संज्ञान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियों बनाने वाले व्यक्...
Continue Readingपौड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैहान की अध्यक्षता में काव्या एवं क्यू.एम.एस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीटोज कंपनी द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए यह एप बनाया गया है। जिसमें गर्भवती महिलाओं की समस्त जानकारी इस एप में अपलोड की जाएगी, जिससे चिकित्सक समय-समय पर उसकी जांच कर सकेंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को लेकर मातृ और शिशु मृत्यु में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर काव्य एप को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को काव्य एप में समस्त चिकित्सकों, आशाओं व एएनएम का दूरभाष नम्बर सहित अन्य जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिये। कहा कि इस एप से गर्भवती महिलाएं जोड़े जिससे वह स्वयं या उनके परिजन अपनी समस्या या अ...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में नशावृत्ति के विरूद्ध नियमित अभियान चलाया जाए। तथा इसमें लिप्त लोगों की काउन्सलिंग भी की जाए। साथ ही जो लोग नशे की प्रतिबंधित सामग्री का व्यापार कर रहे है उन पर भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनकी संपत्ति जब्त की कार्यवाही जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय गठित समिति को स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए बच्चों को ऐसे पदार्थाें से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें इससे दूर रखा जाए, साथ ही टीम को स्कूल आदि संस्थान एवं अन्य स्थलों पर निगरानी बनाएं रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य ड्रग इंस्पैक्टर के बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते...
Continue Readingसेलाकुई में पावरलूम इकाई का उद्घाटन करते कृषि मंत्री गणेश जोशी पावरलूम की स्थापना वस्त्रोत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा - गणेश जोशी। शीघ्र ही देहरादून में एक और पॉवरलूम की होगा निर्माण -कृषि मंत्री। देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित ग्रोथ सेंटर में उत्तराखण्ड रेशम फेडरेशन के प्रथम उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड पावरलूम इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड युक्त पावरलूम और रिलिंग यूनिट का निरीक्षण किया और इस उद्योग से जुड़े कार्मिको से विस्तार में जानकारी ली। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में रेशम विभाग के सहयोग से उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रानिक जैकार्डयुक्त पावरलूम का शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री ने अपने स...
Continue Reading
