*देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्वीकृत प्रस्तावों को दिए जाने वाले फंड्स एवं कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली नियोजन की इंजीनियर्स समिति को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भेजे जाने से पहले इस समिति द्वारा तकनीकी और वित्तीय पहल...
Continue ReadingCategory: Slider
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत कोटा में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान पौड़ी: जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत कोटा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 शिकायतें दर्ज हुईं। साथ ही 62 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य ने की। उन्होंने कहा इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे उनके द्वार पर सुनने और त्वरित समाधान करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और सभी योजनाओं की जानकारी उन्हें सहज रूप में उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जन–जन के द्वार कार्यक्...
Continue Readingबीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ग्रामीण माताओं को मिला स्वास्थ्य संबल, अल्ट्रासाउंड सुविधा अब स्थानीय स्तर पर भी सुचारु पौड़ी: जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर बीरोंखाल और सतपुली, में गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को समय पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू कर दी गई हैं। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और सभी को अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही समय पर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस क्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा बीरोंखाल तथा सतपुली अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।...
Continue Readingउत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक व्यापक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से ह...
Continue Reading
