मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारणी को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यवाही जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को आजीवन स्थाई मान्यता दिये जाने के संबंध में कमेटी का गठन किया जायेगा। पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र को चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका ह...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा। सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने ली विस्तृत जानकारी। भु-धंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश। सभी संबंधित विभागों को दिये टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ शहर के भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिव...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में 08 जनवरी 2023 को जनपद के 72 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था एवं आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर परिधि तक धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा दिवस पर अधिकारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए। परीक्षा को निर्वाचन ड्यूटी की तर्ज पर सम्पादित करने परीक्षा केन्द्र के आसपास लोग एकत्रित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार का गजैट/उपकरण लेकर कोई प्रवेश न करें इसके लिए एन्ट्री से पूर्व ठीक प्रकार जांच की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल मजिस्टेªट/उप जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रो में विभिन्न व्यवस्था के साथ ...
Continue Readingदेहरादून गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को गणंतत्र दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल सम्पादन हेतु मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं दायित्वों के सम्बन्ध में अगली बैठक में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियों समय से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम को समस्त नगर निगम क्षेत्र एवं नगर निगम ऋषिकेश व समस्त नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थ...
Continue Readingबुक माय टूट्स ने रुड़की में आयोजित किया अंडर ग्रेजुएट कंफ्लुएंस 2023 । रुड़की, 6 जनवरी 2023: देश के 90 प्रमुख विश्वविद्यालयों डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया मिलिया, एचएनबी यूनिवर्सिटी सहित 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष से बारहवीं कक्षा का वेटेज नगण्य कर दिया गया है और इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) अनिवार्य कर दी गयी है। ऐसे में छात्रों को इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से अपनी पढ़ाई करने के अपने सपनों को पूरा करने के लिए छात्रों को पूरी तरह भ्रम और अराजकता में छोड़ दिया गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए बुक माय टूट्स (उत्तराखंड का सबसे बड़ा एडटेक स्टार्ट-अप) ने रूड़की में यूजी कॉन्फ्लुएंस 2023 का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य स्कूल के अंतिम वर्ष में छात्रों को उनकी क्षमता, भविष्य के करियर पथ और वाणिज्यिक बाजार में नौकरी के अवसरो...
Continue Reading
